Health Tips: पेट में गैस की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, आजमाकर देखें
पेट में गैस बनने पर कई लोग एलोपैथिक दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स भी हैं।
By Ravindra Soni
Edited By: Ravindra Soni
Publish Date: Thu, 04 May 2023 07:37:10 AM (IST)
Updated Date: Thu, 04 May 2023 07:37:10 AM (IST)

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। लोगों में अनियमित जीवनशैली के चलते गैस की समस्या आजकल आम हो गई है। इसके पीछे की वजह खराब खान-पान, और तनाव हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपको भी बार-बार गैस बनती है तो इसे हल्के में लेना ठीक नहीं। वहीं कई लोग पेट में गैस बनने पर एलोपैथिक दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन गैस की दवा का असर स्वास्थ्य पर बुरा पड़ सकता है। आप कुछ आसान घरेलू उपायों को आजमाकर गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
मालिश करें
मालिश करने से पेट में बनने वाली गैस से छुटकारा मिल सकता है। मालिश करने के लिए आप कोई भी तेल ले सकते हैं। हाथ पर तेल लें। इसे पेट पर लगाएं और फिर मालिश करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहेगा। साथ ही पेट की गैस में भी आराम मिलेगा।
योगासन करें
आप योगा भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको तुरंत आराम मिल सकता है। पेट की गैस निकालने के लिए पवनमुक्तासन सबसे प्रभावी माना गया है।
सोडा
पेट में गैस बनने पर आप सोडे का सेवन कर सकते हैं. सोडा पेट की गैस को तुंरत निकालता है। इसका सेवन करने के लिए आप एक गिलास में पानी लें और इसमें आधा चम्मच सोडा डालकर पी लें।
सौंफ
पेट में गैस बनने पर आप सौंफ भी चबा सकते हैं। सौंफ में मौजूद तत्व पेट की गैस को निकालने में मदद कर सकते हैं। वहीं अगर आपको हमेशा गैस की शिकायत रहती है तो आप रोजाना खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री खा सकते हैं।