मधुमक्खी या ततैया के डंर मारने पर क्या करें, जहर काट देगा यह घरेलू नुस्खा
Home Remedies For Bee and Wasp Sting: मधुमक्खी और ततैया के काटने पर दर्द होता है। हालांकि डंक अधिकांश मामलों में खतरनाक नहीं होता है। ...और पढ़ें
By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 21 Apr 2023 11:39:12 AM (IST)Updated Date: Fri, 21 Apr 2023 11:39:12 AM (IST)
Home Remedies For Bee and Wasp Sting: मधुमक्खी और ततैया के काटने पर दर्द होता है। हालांकि डंक अधिकांश मामलों में खतरनाक नहीं होता है।Home Remedies For Bee and Wasp Sting: मधुमक्खी और ततैया को देखते ही हम सतर्क हो जाते हैं। गर्मी और बरसात के मौसम में कीट पतंगों का उत्पादन बढ़ जाता है। खासकर जिनके घर के आसपास बाग या काफी पेड़ पौधे हैं। वहां कीड़ों का जमावड़ा लग लगता है। वहीं, कई बार मधुमक्खी का डंक मारने का डर रहता है।
मधुमक्खी और ततैया के काटने पर काफी दर्द होता है। हालांकि डंक अधिकांश मामलों में खतरनाक नहीं होता है। यह कई लोगों में एलर्जी पैदा कर सकता है। मधुमक्खी का जहर खतरनाक होता है। जानिए अगर आपको मधुमक्खी या ततैया ने काट लिया है तो घर पर कैसे इसका इलाज करें।
- मधुमक्खी या ततैया के डंक मारने वाले स्थान पर खुजली और सूजन आ जाती है। इसलिए उस जगह पर बर्फ मलें। कुछ देर बाद एंटीबायोटिक क्रीम लगाएं।
- कई लोगों को डंक मारने से सिर दर्द, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। शरीर में सूजन और पेट में तेज दर्द होने की संभावना है। ऐसे में जल्द डॉक्टर से सलाह लें।
- मधुमक्खी और ततैया के डंक मारने वाले स्थान चंदन या हल्दी पाउडर लगाएं।
- ततैया के काटने पर लैवेंडर तेल लगाने से जलन कम होती है। वहीं, तुलसी के पत्तों का रस, नीलगिरी का तेल और एलोवेरा जेल लगाने से मधुमक्खी के डंक से राहत मिलेगी।
- बेकिंग सोडा और सेब के सिरके को मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर पेस्ट को रुई में भिगोकर घाव वाले स्थान पर लगाएं।
- मधुमक्खी के काटने पर शहद लगाएं। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण के खतरे को कम करते हैं।
डिसक्लेमर
'इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है। हमारा उद्देश्य सिर्फ जानकारी मुहैया कराना मात्र है। लेकिन इसकी नैतिक जिम्मेदारी नईदुनिया डॉट कॉम की नहीं है। हमारा निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें।'