• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raw Milk For Face: कच्चे दूध से त्वचा हो जाएगी एकदम गोरी, पढ़ें कैसे करें इस्तेमाल

दूध न केवल सेहत के लिए, बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से निखार आता है, स्किन को नमी मिलती है और दाग-धब्बे भी कम होते हैं...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 27 Jan 2025 12:18:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jan 2025 02:13:00 PM (IST)
Raw Milk For Face: कच्चे दूध से त्वचा हो जाएगी एकदम गोरी, पढ़ें कैसे करें इस्तेमाल
त्वचा पर शानदार का असर दिखाएगा कच्चा दूध। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कच्चा दूध त्वचा को नमी और चमक देता है।
  2. हल्दी व दूध टैनिंग और दाग को कम करते हैं।
  3. दूध व शहद त्वचा को मुलायम व स्वस्थ बनाते हैं।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Benefits of Raw Milk: दूध गुणों का खजाना है, इसलिए यह हमारे खानपान का अहम हिस्सा। दूध को रोज पीने से शरीर मजबूत होता है। यह आपको सभी ने बताया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि इसको लगाना भी उतना ही फायदेमंद है। जी हां, दूध को चेहरे पर लगाने से निखार आता है।

दरअसल, यह चेहरे को पूरी नमी देता है, जिससे वह खिलाखिला रहता है। अगर, कच्चा दूध (Raw Milk) सुबह-सुबह चेहरे में अच्छे मल लें, तो यह घंटों तक आपकी स्किन को चमकदार बनाए रखेगा। आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि कच्चे दूध को चेहरे पर कैसे-कैसे लगाया जा सकता है।


चेहरे पर कच्चा दूध कैसे लगाएं (How To Apply Raw Milk)

चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के लिए आपको सबसे पहले चेहरे को साफ कर लेना चाहिए। उसके बाद एक कटोरी में कच्चा दूध लेकर रुई से चेहरे पर लगाएं। तीन से चार मिनट तक अच्छे से इसको रगड़े। आप देखेंगे कि यह आपकी डेड स्किन को हटाने लगेगा। कच्चे दूध में गुलाब जल मिलाकर भी लगा सकते हैं।

दूध और केसर

naidunia_image

कच्चे दूध में केसर डालकर इसको लगाने से चेहरे को बहुत फायदा मिलता है। इसमें अलग ही ग्लो आता है। यह फेशियल की तरह काम करता है। आपको बस कच्चे दूध में केसर डालना है। उसके बाद इसको अच्छे से मिला लें। रुई से इसको चेहरे पर लगाकर मसाज करें। 10 से 15 मिनट तक इसको लगा छोड़ दें। फिर चेहरा धो लें।

दूध और शहद

naidunia_image

कच्चे दूध और शहद का साथ बहुत ही फायदेमंद होता है। यह चेहरे के साथ-साथ बालों के लिए भी शानदार होता है। आप रूखी-सूखी, मुरझाई और खुरदुरी त्वचा से परेशान हैं, तो कच्चे दूध में शहद मिलाकर लगाएं। आप देखेंगे कि आपकी त्वचा सही होने लगी है।

ये खबर भी पढ़ें- सर्दियों में जरूर पिएं लौकी का जूस, चमत्कारिक फायदे जानकर एक दिन भी नहीं करेंगे मिस

दूध और हल्दी

naidunia_image

आप धूप में ज्यादा काम करते हैं, जिससे टैनिंग हो गई है। टैनिंग की वजह से चेहरा काला-काला दिखने लगता है। इसको ठीक करने का काम कच्चे दूध और हल्दी का मिश्रण करेगा। आप कटोरी में दूध और थोड़ी सी हल्दी को मिला लें। उसको बाद चेहरे पर लगाकर छोड़ दजें। यह आपके त्वचा से टैनिंग को हटा देगा। उसके साथ दाग-धब्बे को भी कम करेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। नईदुनिया इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।