• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lauki Ka Juice: सर्दियों में जरूर पिएं लौकी का जूस, चमत्कारिक फायदे जानकर एक दिन भी नहीं करेंगे मिस

सर्दियों में लौकी का जूस न केवल शरीर को ठंड में राहत पहुंचाता है, बल्कि यह वजन घटाने, त्वचा निखारने, पाचन सुधारने और दिल की सेहत को बेहतर बनाने में भी...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 26 Jan 2025 02:12:24 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jan 2025 02:12:24 PM (IST)
Lauki Ka Juice: सर्दियों में जरूर पिएं लौकी का जूस, चमत्कारिक फायदे जानकर एक दिन भी नहीं करेंगे मिस
लौकी का जूस रोज पीने के फायदे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लौकी का जूस वजन घटाने में मदद करता है।
  2. त्वचा को निखारने और हाइड्रेटेड रखने में सहायक।
  3. पाचन तंत्र को सुधारने और कब्ज दूर करने में मदद।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Lauki Ka Juice Peene Ke Fayde: सर्दियों का मौसम आते ही कई लोग चाय के साथ पकोड़ी खाना पसंद करते हैं। इसमें तेल की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। आज हम आपको सर्दियों में पीने के लिए ऐसे जूस के बारे में बताएंगे, जो काफी पौष्टिक होता है।

आप सर्दियों में लौकी का जूस ट्राई कर सकते हैं। यह न केवल स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि ताजगी से भी भरपूर होता है। लौकी का जूस खासकर सर्दी में सेहत को बनाए रखने में सहायक होता है। आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में लौकी का जूस पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं।


लौकी का जूस वजन घटाने में मदद करता है

  • लौकी में कम कैलोरी और अधिक पानी की मात्रा होती है, जो इसे वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन आहार बनाती है। लौकी के जूस में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।

naidunia_image

  • भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे अधिक खाने से बचा जा सकता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो लौकी का जूस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

  • लौकी के जूस में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। यह त्वचा को निखारने में मदद करता है। दाग-धब्बों को दूर करने में भी सहायक होता है।

naidunia_image

  • लौकी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की उम्र बढ़ने के संकेतों को धीमा कर सकते हैं और चेहरे पर चमक लाते हैं।

पाचन तंत्र को सुधारता है

  • लौकी का जूस पाचन को सुधारने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट की सफाई करता है। कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है।
  • यह आंतों की स्वस्थ कार्यप्रणाली को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर रहता है और शरीर में विषाक्त पदार्थों का संचय कम होता है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

  • लौकी का जूस दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यह रक्तदाब को नियंत्रित करने में मदद करता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।
  • लौकी के जूस का नियमित सेवन हृदय रोगों के खतरे को कम कर सकता है और रक्त संचार को बेहतर बना सकता है।

ये खबर भी जरूर पढ़ें- जाने वाली हैं सर्दियां, क्या सुपरफूड गाजर के ये जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स लिए आपने

लौकी का जूस कैसे बनाएं?

लौकी का जूस बनाने के लिए ताजे लौकी को अच्छे से धोकर काटें और उसका रस निकालें। आप इसमें थोड़ा सा नींबू और नमक भी मिला सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और बेहतर हो। लौकी के जूस का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट करना फायदेमंद रहता है।

ये वीडियो भी देखें