Hypothyroidism के कारण हो सकता है जोड़ों में दर्द, इन लक्षणों की भी न करें अनदेखी
Hypothyroidism Symptoms जोड़ों में दर्द की समस्या हाइपोथायरायडिज्म के कारण भी हो सकती है।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 17 Jul 2023 02:17:28 PM (IST)
Updated Date: Mon, 17 Jul 2023 02:36:17 PM (IST)
Hypothyroidism होने पर अति गंभीर स्थिति में हृदय गति धीमी हो सकती है Hypothyroidism Symptoms। बढ़ती उम्र के अलावा पोषण संबंधी कमियों के कारण कई तरह के शारीरिक विकार हो सकते हैं। 40 की उम्र के बाद आमतौर पर लोगों को जोड़ों में दर्द जैसी शिकायत होने लगती है। अक्सर लोग इसे उम्र संबंधित शारीरिक दोष समझ कर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना बड़ी गलती हो सकती है। इंदौर के डॉक्टर सुनील यादव के मुताबिक दरअसल जोड़ों में दर्द की समस्या हाइपोथायरायडिज्म के कारण भी हो सकती है। ऐसे में इन लक्षणों को भी अनदेखा नहीं करना चाहिए।
हाइपोथायरायडिज्म के प्रमुख लक्षण
हाइपोथायरायडिज्म होने की स्थिति में शरीर में थायराइड हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है। इस कारण से मरीजों में बाल झड़ना, वजन बढ़ना, तनाव या स्ट्रेस होना, थकान, कमजोरी, चेहरे पर सूजन आना, अनियमित मासिक धर्म जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। कुछ लोगों को बहुत अधिक ठंड लगना या स्मरण शक्ति कमजोर होने जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं। अति गंभीर स्थिति में हृदय गति धीमी होना और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्या और जोड़ों में बहुत ज्यादा दर्द हो सकता है।
थायराइड हार्मोन क्यों जरूरी है
शरीर में
थायराइड हार्मोन की अहम भूमिका होती है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म, मस्तिष्क, हृदय गति और लिवर की गतिविधियों को प्रभावित करता है। थायराइड में थोड़ा भी उतार-चढ़ाव होने पर शरीर में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
महिलाओं में आम समस्या है हाइपोथायरायडिज्म
hypothyroidism की समस्या आमतौर पर महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। इस कारण से महिलाओं में जोड़ों में दर्द की समस्या भी ज्यादा देखने को मिलती है। यह अनियमित जीवनशैली से जुड़ी एक बीमारी है। थायराइड ग्रंथि मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है और खाने को ऊर्जा में बदलने का काम करती है।