डिजिटल डेस्क, इंदौर। गैस की समस्या हर व्यक्ति को होती है। कई बार खराब खानपान के कारण, तो कई बार जब शरीर में खाना पाचता है, तब भी गैस बनने लगती है। गैस होने पर व्यक्ति को डकारें आना, पेट फूलना या बार बार गैस पास होना आदि की समस्या होती है। आइए जानते हैं ऐसे फूड्स, जिनसे ज्यादा बनती है गैस।
अधिकांश लोग एक दिन में कम से कम 14 बार गैस पास करते हैं। वहीं, कुछ लोगों इससे भी ज्यादा बार गैस पास करते हैं, जो कई मौकों पर शर्मानाक और असुविधाजनक परिस्थिति पैदा कर देती है। हालांकि, इससे डरने की जरूरत नहीं है।
अगर आपको भी गैस की समस्या होती है, तो आप अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में कुछ बदलाव कर सकते हैं। कुछ ऐसे फूड्स हैं, जो पेट में गैस का कारण बनते हैं। इन्हें अपनी डायट में शामिल न करके आप गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
पेट में गैस करने वाले फूड प्रोडक्ट्स में सबसे पहले नाम बीन्स का आता है। बीन्स जैसे राजमा, लोबिया, सोयाबीन आदि में रैफिनोज पाया जाता है, जो एक प्रकार का कॉमप्लैक्स शुगर है। इन्हें पचाने में शरीर को काफी समय लगता है, जिससे गैस होती है।
कुछ सब्जियां जैसे बंदगोभी, पत्तागोभी या ब्रोकली में भी रैफिनोज नाम का कॉमप्लैक्स शुगर पाय जाता है। इसे शरीर को पचाने में बहुत समय लगता है। इससे पेट फूलना, गैस आदि की समस्या होती है।
साबुज अनाज जैसे गेंहू और ओट्स में अधिक मात्रा में फाइबर, रोफिनोज और स्टार्च पाया जाता है। इन्हें पचाने में शरीर को बहुत समय लगता है, जिससे गैस होती है।
यह भी पढ़ें- लापरवाही से दांतों में हो सकती है कैविटी, इन टिप्स को फॉलो करके करें बचाव
डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध में लैक्टोज होता है। ऐसे कई लोग होते है, जिन्हें इसे पचाने में मुश्किल होती है, अक्सर ये गैस और कब्ज का कारण बनते हैं।
यह भी पढ़ें- ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से हो गए हैं दुबले, तो इन टिप्स को अपनाकर बढ़ाएं वजन
प्याज की गैस होने का मुख्य कारण होता है, इसमें फ्रक्टोज पाया जाता है जो घुलनशील फाइबर हैं। इसे डायजेस्ट होने में समय लगता है, जिस कारण गैस की समस्या होती है।