Health Tips: जापानियों के खाने की इन आदतों को करें फॉलो, देरी से आएगा बुढ़ापा
Japanese Good Food Habits: जापानी चॉपस्टिक की मदद से खाना खाते हैं। ऐसे में खाना कम मात्रा में जाता है। ...और पढ़ें
By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Thu, 27 Jan 2022 03:50:57 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Jan 2022 10:45:05 PM (IST)

Japanese Good Food Habits: जापानी लोग अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनकी खाने की आदते बेहद अच्छी होती हैं। इस वजह से पेट की जुड़ी बीमारियों से दूर रहते हैं। खान को चबाकर खाना, हरी सब्जियां का इस्तेमाल, ग्रिल्ड और उबला खाना उनकी अच्छी आदतों में से एक है। वहीं स्वस्थ रहने के लिए काफी पैदल चलते हैं। जापानियों के खाने की आदतों को अगर फॉलो किया जाए, तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। वह बुढ़ापा भी देरी से आएगा। आइए जानते हैं।
चॉपस्टिक
जापानी चॉपस्टिक की मदद से खाना खाते हैं। ऐसे में खाने को कम मात्रा में खाते हैं। जिससे उनका पाचन सहीं रहे। जापानी लोग हाई न्यूट्रीशिस डाइट का सेवन करते हैं। सामान्य तौर पर चावल और हरी सब्जी खाते हैं, जो स्टीम्ड या बॉइल्ड होती है। इन्हें डाइजेस्ट करना आसान होता है।
विनेगर
जापानी अपने खाने में विनेगर का इस्तेमाल करते हैं। इससे आर्कटिका एसिड फैट गलता है। वह शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
सूप
जापानी लोग खाने में सूप का सेवन अधिक करते हैं। मिसो सूप से लेकर नूडल सूप तक कई ऐसे जापानी सूप हैं। जो खाने में टेस्टी और हेल्दी होते हैं। वहीं जापानियों में जल्दी डिनर करने की आदत होती है। वह शाम 7 बजे के अंदर अपना डिनर कर लेते हैं, जो उन्हें स्वस्थ्य रखने में मदद करता है।
ग्रीन टी
जापानी लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ग्रीन टी बेली फैट को कम करती है और वजन को कंट्रोल में रखती है।