• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Myopia Treatment: दूर की चीजें देखने में होती है कठिनाई तो ये आयुर्वेदिक नुस्खे बढ़ा देंगे आपकी नजर

Myopia को कंट्रोल करने में त्रिफला काफी सहायक होता है। यह आंखों की मजबूत बनाता है। त्रिफला चूर्ण के पानी से सुबह-सुबह आंखों को धोने से भी लाभ होता है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 21 May 2024 03:05:53 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 May 2024 03:24:58 PM (IST)
Myopia Treatment: दूर की चीजें देखने में होती है कठिनाई तो ये आयुर्वेदिक नुस्खे बढ़ा देंगे आपकी नजर
यदि आपको भी निकट दृष्टि दोष है तो सबसे पहले अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए।

HighLights

  1. देश में मायोपिया के मामले साल 2050 तक 48 फीसदी तक बढ़ सकते हैं।
  2. Myopia को निकट-दृष्टि दोष भी कहा जाता है, इसके आंख की पुतली का आकार बढ़ जाता है।
  3. दूर की चीजों का रिफ्लेक्शन रेटिना पर बनने के बजाय थोड़ा आगे की ओर बनने लगता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। अनियमित दिनचर्या, खानपान में लापरवाही के साथ-साथ स्क्रीन टाइम ज्यादा होने के कारण आजकल कम उम्र में ही लोगों को चश्मा लग जाता है। ज्यादातर मामलों में लोगों की दूर की नजर कमजोर (Myopia) हो जाती है और दूर की चीजें धुंधली दिखाई देती है। एक अनुमान के मुताबिक, देश में मायोपिया के मामले साल 2050 तक 48 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। Myopia को निकट-दृष्टि दोष भी कहा जाता है, इसके आंख की पुतली का आकार बढ़ जाता है और दूर की चीजों का रिफ्लेक्शन रेटिना पर बनने के बजाय थोड़ा आगे की ओर बनने लगता है, जिससे दूर की चीजें धुंधली दिखाई देती है। मायोपिया की समस्या को कुछ आयुर्वेदिक उपचार के जरिए भी नियंत्रित किया जा सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी दे रहे हैं डॉ. बासु आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मंदीप सिंह बासु।

naidunia_image

Myopia के प्रमुख लक्षण

  • आंखों से पानी आना
  • सिरदर्द होना
  • बार-बार पलकें झपकाना
  • दूर की चीजों को देखने में परेशानी

Myopia के लिए आयुर्वेदिक उपाय

  • यदि आपको भी निकट दृष्टि दोष है तो सबसे पहले अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ-साथ विटामिन-A और विटामिन-C का भरपूर सेवन करना चाहिए। ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन भी जरूर करना चाहिए।
  • Myopia को कंट्रोल करने में त्रिफला काफी सहायक होता है। यह आंखों की मजबूत बनाता है। त्रिफला चूर्ण के पानी से सुबह-सुबह आंखों को धोने से भी लाभ होता है।
  • आंखों को हेल्दी रखने के लिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। शरीर मे पानी की कमी होने पर ड्राई आई की समस्या हो सकती है। Myopia होने की आशंका बढ़ जाती है।
  • नेत्र बस्ती एक आयुर्वेदिक उपचार विधि है, जिसमें आंखों के चारों ओर गर्म औषधीय तेल लगाया जाता है। ऐसा करने से टिश्यू को पोषण मिलता है और दृष्टि में सुधार होता है।
  • त्राटक क्रिया एक अच्छी एक्सरसाइज हैं। जिसका नियमित अभ्यास करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। त्राटक क्रिया में मोमबत्ती की लौ पर ध्यान केंद्रित करना होता है। ऐसा करने से आंखों की रोशनी तेजी से बढ़ती है