
हेल्थ डेस्क, नईदुनिया, जबलपुर (Health News)। कई तरह के रोगों से बचाव के लिए कुछ देर पैदल चलना सबसे आसान और बेहतर तरीका है। पैदल चलने से शारीरिक सक्रियता बनी रहती है। रक्त संचार बेहतर होता और इम्यूनिटी मजबूत होती है। रोजाना वाक करने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे शरीर में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमा होती। इसके अलावा मानसिक तौर पर भी पैदल चलना सकारात्मक असर देता है।
मानसून आते ही रोजाना सुबह या शाम को वाक करने वाले लोगों की यह एक्टिविटी कम हो जाती है। बरसात के मौसम में अक्सर किसी भी वक्त बारिश होना, बाहर कीचड़ या फिसलन की समस्या देखते हुए लोग मानसून में चाहकर भी घर से बाहर वाक पर नहीं जा पाते। ऐसे में घर पर ही कुछ योगासनों का अभ्यास किया जा रहा है।पैदल चलने जैसे ही स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं।

योग विशेषज्ञ रेणुका सरपाल बताती हैं कि इन योगासनों के कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। बारिश के मौसम में वाक एकदम बंद हो जाती है। कोरोना के बाद आनलाइन क्लासेस का ट्रेंड बढ़ गया है। इसलिए बारिश के मौसम में अानलाइन क्लासेस में वालों की संख्या बढ़ जाती है।
सीमा जैन बताती है, कि स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देना जरुरी है। कई वर्षों से सुबह वाक करने की आदत है। लेकिन बारिश के मौसम में वाक कर पाना मुमकिन नहीं हो पाता है। इसलिए घर के गार्डन में ही योगासन करती हूं। आसपास रहने वाली फ्रेंड्स भी घर पर आ जाती है। जहां सबमिलकर योग करते है। योग करने से ना केवल मन शांत रहता है, बल्कि तन भी स्वास्थ्य रहता है।
हर किसी व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग, व्यायाम व वाक करना चाहिए। आज के समय में लोगों की दिनचर्या बदल गई है। ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग या व्यायाम करना जरुरी है। मैं और पतिदेव कई वर्षों से वाक पर जा रहे है। लेकिन बारिश के मौसम में घर पर योग करते है।
रिचा पांडे ने कहा कि बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा डर फिसलन का होता है। इसलिए वाक पर जाना अवाइड करते है। बारिश में आनलाइन क्लासेस लेती हूं। कोरोना काल के बाद आनलाइन क्लास का फैशन बढ़ गया है। हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के लिए योग करना जरूरी है।
योग के साथ प्राणायाम, अनुलोम और विलोम भी करती हूं। हमारे घर में हर कोई स्वास्थ्य को लेकर जागरूक है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम व योग जरूरी है। बारिश में रास्ते और गार्डन में फिसलन होती है। अन्य दिनों में वाक के साथ योग व एक्सरसाइज करते हैं। इसलिए यह प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल हो गई है।