• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Soaked Raisin benefits: खून बढ़ाने से लेकर पेट की चर्बी तक होगी कम, किशमिश को इस तरह से खाएं

किशमिश में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिसकी वजह से यह नेचुरल लैक्सेटिव का काम करती है और कब्ज से राहत दिलाती है। पेट की समस्या दूर हो जाए, तो कई ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 01 Jan 2025 09:00:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jan 2025 09:41:49 AM (IST)
Soaked Raisin benefits: खून बढ़ाने से लेकर पेट की चर्बी तक होगी कम, किशमिश को इस तरह से खाएं
किशमिश में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट कैंसर पैदा करने वाले फ्री रेडिकल को खत्म करते हैं।

HighLights

  1. किशमिश में एंटी ऑक्सीडेंट और डाइटरी फाइबर होते हैं।
  2. ये शरीर से टॉक्सिन हटाने के साथ ही एनर्जी से भर देती है।
  3. हीमोग्लोबिन लेवल में सुधार करके एनीमिया से बचाती है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ड्रायफ्रूट का सेवन बहुत जरूरी होता है। ड्रायफ्रूट्स में भी किशकिश एक ऐसा सुपरफूड है, जिसमें कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। किशमिश में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

ये सभी तत्व शरीर में खून की कमी दूर करते हैं। दांत और हड्डियां मजबूत रखते हैं। वैसे तो लोग किशमिश को सूखा ही खा लेते हैं, लेकिन इसे भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं किशमिश को भिगोकर खाने के फायदों के बारे में…


naidunia_image

मिलेंगे इस तरह के स्वास्थ्य लाभ

खून की कमी होगी दूर- किशमिश में आयरन पाया जाता है, जो एनीमिया की बीमारी को दूर करने में मदद करता है। इसमें बी-कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ कॉपर भी पाया जाता है, जो ब्लड सेल्स बढ़ाने और आयरन के अवशोषण में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें- भीगी हुई किशमिश में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। जिन लोगों को बीपी की समस्या हो उन्हें किशमिश भिगोकर ही खानी चाहिए।

हड्डियां और दांत रखें मजबूत- किशमिश में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने में मदद करता है। एक मुट्टी किशमिश के सेवन से कैल्शियम की पूर्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें- दुबलेपन की वजह से मिलते हैं ताने… ये वंडर फूड्स तेजी से बढ़ाएंगे वजन

दिल को भी रखे दुरुस्त- किशमिश को भिगोकर खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम रहता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक आदि का खतरा कम हो जाता है।

पाचन दुरुस्त रखे- किशमिश में भरपूर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके सेवन से पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या नहीं होती।

यह भी पढ़ें- Fake Paneer: बाजार में सिंथेटिक पनीर की भरमार... शरीर के लिए धीमा जहर, ऐसे करें नकली-असली की पहचान

इम्युनिटी मजबूत बनाए- किशमिश मे भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और बी पाया जाता है। इसके साथ ही कई एंटीऑक्सीडेट्स भी पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं।