• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Protein Deficiency: प्रोटीन की कमी होने पर शरीर देता है ये संकेत, सेहत के लिए है खतरनाक

प्रोटीन शरीर के लिए काफी आवश्यक होता है। इसकी कमी होने पर शरीर में तरह-तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 10 Jun 2023 03:11:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Jun 2023 03:11:19 PM (IST)
Protein Deficiency: प्रोटीन की कमी होने पर शरीर देता है ये संकेत, सेहत के लिए है खतरनाक

Protein Deficiency: हमारे शरीर के लिए प्रोटीन काफी जरूरी होता है। इससे ही हमारी मांसपेशियां का निर्माण होता है। इससे बॉडी को मजबूती मिलती है। इसके साथ ही ये हार्मोंस और एंजाइम्स को बैलेंस करने के लिए न्यूट्रिएंट ब्लॉक से कम नहीं है। भारत समेत दुनियाभर में लोग प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं। ये पोषक तत्व अंडे, मीट, दालें, सोयाबीन जैसी चीजों के सेवन से मिलते हैं। अगर आप डाइट के कारण अपने खाने से प्रोटीन हटा देते हैं, तो आपको काफी नुकसान हो सकता है। प्रोटीन बेस्ड डाइट खाना बंद करने पर शरीर पर इसका असर साफ दिखने लगता है। प्रोटीन की कमी होने पर ये लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

- जब शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगती है तो मसल्स हमारी हड्डियों से प्रोटीन को सोखने लगते हैं, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती है।

- प्रोटीन की कमी का असर हमारी इम्यूनिटी पर साफ नजर आता है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ने लगता है और आप बार-बार बीमार पड़ते हैं।

- प्रोटीन की कमी से हमारा बदन दर्द बढ़ने लगता है क्योंकि मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। वहीं बच्चों के लिए भी प्रोटीन काफी जरूरी है, न्यूट्रिएंट्स न मिलने पर बच्चों की ग्रोथ पर असर पड़ता है।

- अगर भरपूर भोजन खाने और अच्छी नींद लेने के बाद भी यदि आपको थकान महसूस हो रही है तो आपको प्रोटीन की कमी है। प्रोटीन की कमी से हमारा शरीर जल्दी थकने लगता है।

- प्रोटीन की कमी होने पर शरीर अचानक फूलने लगता है, जिसकी वजह से बॉडी को एनर्जी हासिल करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। प्रोटीन की कमी से हमारी बॉडी नए सेल्स बनाने में दिक्कतों का सामना करती है।


- अगर चेहरे और स्किन पर सूजन आ रही है तो इसका बड़ा कारण प्रोटीन की कमी भी हो सकता है। पेट में सूजन के लिए भी प्रोटीन की कमी जिम्मेदार है।

- बालों के लिए प्रोटीन काफी जरूरी माना जाता है। अगर ये न हो तो बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं, साथ ही ये हेयर फॉल की समस्या पैदा करता है।

- वहीं हमारे नाखूनों के लिए भी प्रोटीन की आवश्यकता होती है। अगर ये पोषक तत्व न मिले तो नाखूनों में इंफेक्शन और नाखून के टूटने की समस्या होने लगती है।

How To Make Jelly: गर्मियों में इस तरह बनाएं कच्चे आम की जेली, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा टेस्ट

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।