हेल्थ डेस्क, इंदौर। Right Way To Eat Sprouts: स्प्राउट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से आपको भरपूर प्रोटीन मिलता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। बहुत से लोग हेल्दी रहने के लिए स्प्राउट्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। यह वेट लॉस में भी फायदेमंद साबित होता है।
मूंग की दाल या चने की दाल को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रखें और फिर इसे सूती कपड़े से बांधकर रखें। जब इसमें से अंकुरित निकलते हैं, तो इसका सेवन किया जाता है और इसे स्प्राउट कहते हैं।
स्प्राउट्स में फाइबर भी काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से कब्ज की समस्याओं से राहत मिलती है। आप स्प्राउट्स को सलाद या सैंडविच या फिर किसी अन्य व्यंजन में भी शामिल कर सकते हैं।
कई लोग इसे कच्चा भी खाते हैं। वहीं, कुछ लोग इसे उबालकर खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि स्प्राउट्स को किस तरह से खाना सही होता है।
यदि आप कच्चे स्प्राउट्स का सेवन करते हैं, तो इसमें पोषण की मात्रा ज्यादा होती है। कच्चे अनाज में फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें कैलोरी कम होती है, जिसके कारण आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। लेकिन कच्चे स्प्राउट्स में बैक्टीरिया और एंजाइम हो सकते हैं। ये डाइजेशन पर सीधा असर डालते हैं।
यदि आप स्प्राउट्स को उबालकर खाते हैं, तो यह काफी सॉफ्ट हो जाते हैं और पचाने में भी आसान होते हैं। जिन लोगों को गट सेंसिटिविटी होती है, वह स्प्राउट्स को उबालकर खा सकते हैं। कच्चे स्प्राउट्स के मुकाबले उबालकर खाना ज्यादा सही होता है। यदि आप कच्चे स्प्राउट्स का सेवन करना चाहते हैं, तो इसे अच्छी तरह से धोएं ताकि इसमें बैक्टीरिया ना रहे।
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।