• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weight Loss: नहीं मिल पा रहा टाइम और नहीं कर पा रहे एक्सरसाइज… फिर भी करना है वेट लाॅस, तो काम आएगी लहसुन

भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग ऐसे हैं, जो चाहकर भी एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं और मोटापे का शिकार हो रहे हैं। ये लोग वेटलाॅस तो करना चाहते हैं, लेकिन...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 10 Aug 2024 10:06:41 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Aug 2024 11:12:19 AM (IST)
Weight Loss: नहीं मिल पा रहा टाइम और नहीं कर पा रहे एक्सरसाइज… फिर भी करना है वेट लाॅस, तो काम आएगी लहसुन
लहसुन के सेवन से आप मोटापे के कारण होने वाली कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. लंबे समय ऑफिस में बैठे रहना भी वेट गेन का कारण है।
  2. डाइट में कुछ बदलाव करके भी वेट लॉस कर सकते हैं।
  3. लहसुन को आयुर्वेद में वेटलॉस के लिए असरदार माना है।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Weight Loss Tips: बदलती लाइफस्टाइल और बिजी डे के कारण हम शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसके कारण अधिकतर लोगों में कई तरह की परेशानियां देखने को मिल रही है। ज्यादा समय ऑफिस में बैठे रहना, कंप्यूटर-लैपटॉप में देखते रहना यह सब बीमारियों का कारण बनते हैं।

यदि आपके पास टाइम नहीं है और आप एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन आपको वेट लॉस करना है, तो आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके भी वेट लॉस कर सकते हैं। आपके लिए एक लहसुन काफी कमाल कर सकती है।


naidunia_image

गार्लिक एवोकाडो टोस्ट

अगर आप लहसुन को टेस्टी तरीके से अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो इसे गार्लिक एवोकाडो टोस्ट के तौर पर भी शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप पके हुए एवोकाडो को होल ग्रेन टोस्ट पर मैश करें और उस पर कद्दूकस किया कच्चा लहसुन डालें। एवोकाडो की क्रीमी लेयर लहसुन के साथ मिलकर आपके नाश्ते को काफी टेस्टी बना देगी।

naidunia_image

गार्लिक ग्रीन टी

अक्सर लोग ग्रीन टी वेट लॉस के लिए ही पीते हैं। ऐसे में आप यदि इसमें लहसुन मिला देते हैं, तो यह एक अलग ट्वीट दे सकता है। पीसी हुई कुछ लहसुन की कलियों को गर्म पानी में डुबोकर इसमें ग्रीन टी मिलाकर यदि आप पीते हैं, तो आपका वेट लॉस हो सकता है। आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा-सा शहद या अदरक भी मिला सकते हैं।

naidunia_image

लेमन गार्लिक वाटर

यदि आप जल्दी वेट लॉस करना चाहते हैं, तो अपने दिन की शुरुआत एक गिलास नींबू पानी और लहसुन के साथ करें। यानी कि लेमन गार्लिक वाटर के साथ करें। इसके लिए आप एक गिलास में आधा नींबू का रस निचोड़ें और फिर उसमें बारीक कटा हुआ कच्चा लहसुन डालें। इसके ऊपर गर्म पानी डाल दें। इस पानी को पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होगा।

naidunia_image

गार्लिक योगर्ट डिप

लहसुन की कली को एक डिप के रूप में भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो गार्लिक योगर्ट डिप की मदद ले सकते हैं। इसे बनाने के लिए दही में किसा हुआ अदरक और गार्लिक को मिलाएं और इसका सेवन करें।

naidunia_image

गार्लिक स्मूदी

यदि आप स्मूदी के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो आप गार्लिक को अपनी डाइट में इस तरह से भी शामिल कर सकते हैं। इसमें आप कच्चे लहसुन की कली मिला सकते हैं। आप बैरीज, केले और पालक के साथ लहसुन को मिलाकर गार्लिक युक्त स्मूदी तैयार कर सकते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होगी। साथ ही इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होगा और आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी।

naidunia_image

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।