Winter Health Problems: सर्दियों में बीमारियां होने की संभावना ज्यादा होती है। पुरुष और महिला दोनों इस प्रॉब्लम का सामना करते हैं। हालांकि कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं जो महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक प्रभावित कर सकती है। ऐसे में नियमित हेल्थ चेकअप करना जरूरी है। साथ ही अगर आपको कोई गलत लत है तो उसे छोड़ना जरूरी है।
दिल की बीमारी
महिलाओं की तुलना में पुरुषों को हार्ट अटैक का खतरा अधिक होता है। सर्दियों में दिल का दौरा पड़ने के चांसेज ज्यादा होते हैं। इस अवधि के दौरान ठंड हमारी नसों को संकुचित कर देती है। जिससे रक्त प्रवाह कम हो जाता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इस जोखिम से बचने के लिए अपने दैनिक आहार में फलों और सब्जियों को शामिल करें।
कोलेस्ट्रॉल
सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों में कोलेस्ट्रॉल का खतरा अधिक होता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको नियमित रूप से जरूरी कोलेस्ट्रॉल टेस्ट करवाते रहना चाहिए।
हाई ब्लड प्रेशर
पुरुषों को सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादा होती है। इसमें नसे संकुचित हो जाती हैं। जिससे ब्लड का प्रवाह खराब हो जाता है। नतीजतन, रक्त वाहिकाओं पर अधिक दबाव पड़ता है और ब्लड प्रेशर की संभावना बढ़ जाती है।
मधुमेह
महिलाओं की तुलना में पुरुषों में टाइप 2 मधुमेह होने का खतरा अधिक होता है। पुरुषों में पेट की चर्बी अधिक होती है। जिससे कई स्वास्थ्य समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है।
डिस्क्लेमर
'यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
यह भी पढ़ें-
Motion Sickness: सफर के दौरान होती है उल्टी और सिरदर्द की शिकायत, तो इन गलतियों से बचें
Cleaning Tips: बिना मेहनत के इस तरह साफ करें किचन सिंक, मिनटों में आ जाएगी चमक