लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। शरीर को सेहतमंद रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इनमें से जिंक (Zinc) भी एक जरूरी सप्लीमेंट्स है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार होता है। यदि शरीर में जिंक की कमी होती है तो इम्यूनिटी कमजोर होने से कई रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जिंक की कमी को पूरा करने के लिए इन चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।
रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करने के अलावा जिंक घाव भरने में भी मदद करता है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए भी जिंक बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यदि समय रहते इसकी कमी को पूरा नहीं किया जाता है शरीर दुर्बल होने लगता है। जिंक की कमी से सिकल सेल रोग रोग भी हो सकता है। सिकल सेल रोग एक खून से संबंधित गंभीर बीमारी है, जो जिंक के अवशोषण को भी प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा क्रोनिक किडनी रोग और सिरोसिस जैसी बीमारी भी हो सकती है।
जिंक की कमी को पूरा करने के लिए सभी प्रकार की दालें, मसूर, राजमा और चने से बने व्यंजनों का भी सेवन कर सकते हैं। काली मटर व छोले खाने से भी भरपूर जिंक मिलता है। इसके अलावा सभी प्रकार के फलों का भी सेवन कर सकते हैं।
बादाम में भी जिंक भरपूर होता है। रात में सोते समय दूध के साथ बादाम का सेवन करना चाहिए। कद्दू के बीज का तेल भी जिंक से भरपूर होता है। डेयरी उत्पादों का भी सेवन करने से शरीर मजबूत होता है। इनके सेवन से विटामिन बी12 की आपूर्ति होती है। तरबूज का बीज जिंक का अच्छा स्रोत है। इसमें पोटेशियम और कॉपर भी होता है। सप्ताह में 2-3 चम्मच सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।