• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश का खून खौल रहा, पीड़ितों को न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा… ‘मन की बात’ में पहलगाम हमले पर बोले पीएम मोदी

121th Mann Ki Baat: संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा- आज जब मैं आपसे मन की बात कर रहा हूं, तो मन में गहरी पीड़ा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 27 Apr 2025 09:13:39 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Apr 2025 03:00:34 PM (IST)
देश का खून खौल रहा, पीड़ितों को न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा… ‘मन की बात’ में पहलगाम हमले पर बोले पीएम मोदी
मन की बात में पीएम मोदी ने दिए संकेत, आतंकियों को मिलेगी सजा। (फोटो सौजन्य @BJP4India)

HighLights

  1. मोदी बोले- ये हमला आतंक के सरपरस्तों की हताशा
  2. आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में देश की एकता एकजुट
  3. 22 अप्रैल को हुए हमले में मारे गए थे 26 निहत्थे लोग

एजेंसी, नई दिल्ली (121th Mann Ki Baat)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात को संबोधित किया। पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत पहलगाम आतंकी हमले से की। कहा कि आज देश का खून खौल रहा है। हर पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा और मिलकर रहेगा।

पीएम मोदी ने कहा- 'पहलगाम में हुआ ये हमला, आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है, उनकी कायरता को दिखाता है। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक वायब्रेंसी थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे। देश के दुश्मनों को, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आया।'


'आतंकी और आतंक के आका चाहते हैं, कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यही एकता, आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई का आधार है।'

'हमें देश के सामने आई इस चुनौती का सामना करने के लिए अपने संकल्पों को मजबूत करना है। हमें एक राष्ट्र के रूप में दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करना है। आज दुनिया देख रही है, इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है।'

'पूरा विश्व, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में, 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है। मैं पीड़ित परिवारों को फिर भरोसा देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा। इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा।'

बता दें, पीएम मोदी अपने इस रेडियो कार्यक्रम के जरिए हर महीने के आखिरी रविवार को देश से संवाद करते हैं।यह कार्यक्रम पूरे आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क, AIR News वेबसाइट और न्यूज़ ऑन एयर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाता है। इसे AIR News, DD News, PMO और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के YouTube चैनलों पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाता है। आकाशवाणी हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रम प्रसारित करता है।

यहां भी क्लिक करें - ‘पड़ोसी बुराई पर उतर आए, तो राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना’... संघ प्रमुख ने दिया संकेत, पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है बड़ा एक्शन

यहां भी क्लिक करें - ‘भारत की तरफ तैनात हैं हमारे 130 परमाणु हथियार’... पाकिस्तान के मंत्री हनीफ अब्बासी की धमकी, बोले- पानी रोका तो होगी जंग