• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Train List: पूर्वी भारत में सफर आसान बना देगी 9 वंदे भारत ट्रेन, यहां देखें Route और Timing

वंदे भारत ट्रेन सामान्य ट्रेनों के मुकाबले अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यह न सिर्फ सफर को आरामदायक बनाती है, बल्कि यात्रा का समय भी बचाती है। देश के...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 12 Aug 2024 12:08:13 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Aug 2024 12:08:13 PM (IST)
Vande Bharat Train List: पूर्वी भारत में सफर आसान बना देगी 9 वंदे भारत ट्रेन, यहां देखें Route और Timing
समय बचाती है वंदे भारत ट्रेन।

HighLights

  1. वंदे भारत है देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन
  2. यात्रियों को सामान्‍य ट्रेन से बेहतर मिलती है सुविधा
  3. पूर्वी भारत में 9 रूट पर किया जाता है संचालन

डिजिटल डेस्क, इंदौर (Vande Bharat Train List)। वंदे भारत ट्रेन का संचालन देश के कई हिस्सों में किया जाता है। यह सुविधाओं और यात्रा के समय को बचाने के लिहाज से अच्छा विकल्प मानी जाती है। यहां आपको पूर्वी भारत में चलाई जा रही वंदे भारत ट्रेन के रूट की जानकारी देते हैं।

इन ट्रेनों का हो रहा संचालन

पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (22347/22348)

यह ट्रेन सुबह 8 बजे पटना से शुरू होती है और छह घंटे 50 मिनट का सफर तय कर 2.35 बजे हावड़ा पहुंचती है। इस दौरान यह ट्रेन पटना साहिब, मोकामा जंक्शन, लखीसराय जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, जामताड़ा, आसनसोल जंक्शन और दुर्गापुर से गुजरती है। हावड़ा से पटना के लिए दोपहर 3.50 बजे रवाना होती है। इसका संचालन बुधवार को नहीं किया जाता।


राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस (20835/20836)

इस ट्रेन का संचालन शनिवार को छोड़कर सप्ताह के शेष सभी दिनों में किया जाता है। यह ट्रेन पुरी से शुरू होती है और खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, तालचेर रोड, अंगुल, रायराखोल, संबलपुर सिटी और झारसुगुड़ा से होते हुए राउरकेला पहुंचती है। यह ट्रेन पुरी से सुबह 5 बजे रवाना होती है और दोपहर 12.45 बजे राउरकेला पहुंचती है।

naidunia_image

रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (20898/20897)

यह ट्रेन रांची से सुबह 6 बजे रवाना होकर दोपहर 1:10 बजे हावड़ा पहुंचती है। इस दौरान यह मुरी, कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटा और खड़गपुर से गुजरती है। 458 किमी की दूरी सात घंटे में तय करती है।

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (22349)

य‍ह ट्रेन पटना से सुबह 7 रवाना होती है और 1 बजे रांची पहुंचती है। इस दौरान य‍ह ट्रेन गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना और मेसरा पर रूकती है। यह ट्रेन छह घंटे में सफर पूरा करती है। इस ट्रेन का संचालन मंगलवार को नहीं किया जाता।

न्यू जलपाईगुड़ी- गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस (22227)

यह पूर्वोत्तर भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन है, जिसकी शुरुआत मई 2023 में शुरू की गई थी। न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 6.10 बजे रवाना होकर 11.40 बजे यह गुवाहाटी पहुंचती है। अपने 6 घंटे के सफर के दौरान यह न्यू कूच बिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव और कामाख्या में रुकती है। मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में शेष सभी दिनों में इस ट्रेन का संचालन किया जाता है।

हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस (22301/22302)

यह ट्रेन हावड़ा से दोपहर 5.55 बजे शुरू होकर 1.25 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचती है। अपने 7 घंटे 30 मिनट के सफर के दौरान यह ट्रेन बोलपुर (शांतिनिकेतन), मालदा टाउन और बरसोई में रुकती है। वापसी में यह ट्रेन 3 बजे रवाना होती है।

naidunia_image

हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस (22895/22896)

हावड़ा और पुरी के बीच चलने वाली यह ट्रेन सुबह 6.10 बजे हावड़ा से रवाना होकर दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुंचती है। गुरुवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं किया जाता।

पटना-गोमती नगर वंदे भारत एक्सप्रेस (22345/22346)

यह ट्रेन पटना से सुबह 6:05 बजे रवाना होती है और दोपहर 2:20 बजे लखनऊ पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3:20 बजे लखनऊ से निकलती है। अपने सफर में यह आरा, बक्सर, डीडी उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी से गुजरती है।

न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (22234)

न्यू जलपाईगुड़ी और पटना के बीच चलने वाली यह ट्रेन सुबह 5.15 बजे शुरू होती है। इस दौरान यह किशनगंज, कटिहार गंज, कटिहार जंक्शन, नौगछिया, खगड़िया जंक्शन, बेगूसराय और पटना साहिब से गुजरती है।

यह भी पढें: उत्तर भारत में यात्रा के लिए सुविधाओं से भरी है वंदे भारत ट्रेन, जानिए रूट्स और टाइमिंग

यह भी पढें: दक्षिण की यात्रा पर जा रहे हैं, तो सफर को आसान बना देगी 13 वंदे भारत ट्रेनें, जानिए रूट्स और टाइमिंग