
डिजिटल डेस्क, पटियाला। पंजाब के अमृतसर से पश्चिम-बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ऐतियात के तौर पर ट्रेन को राजपुरा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है।
घटना की सूचना के बाद रेलवे अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को अलर्ट किया गया। ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच धुंआ फैलने से दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि राजपुरा के पास बंजारा क्षेत्र में ट्रेन के इंजन से लेकर पांच डिब्बों तक आग लग गई। आग के बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में आदिवासी-दलितों का किया जा रहा धर्मांतरण, मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंची शिकायत
आग के कारणों को पता करने में जुटी टीम
सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने में जुटी है। ट्रेन के राजपुरा स्टेशन पर रोक देने के बाद रेल यातायात काफी प्रभावित हुआ है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का सही पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर के सर्विस सेंटर में विवाद के बाद भड़का ग्राहक, शोरूम में खड़ी एक्टिवा को लगाई आग