• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LIVE : केजरीवाल को कोर्ट ने नहीं दी राहत, 2 जून को जाना होगा जेल, पढ़िए दलीलें

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली की जनता के नाम वीडियो संदेश जारी किया था। उन्होंने कहा था कि 1 जून को अंतरिम जमानत पूरी हो रही है और 2 जून को 3 ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 01 Jun 2024 10:45:29 AM (IST)Updated Date: Sat, 01 Jun 2024 03:30:58 PM (IST)
LIVE : केजरीवाल को कोर्ट ने नहीं दी राहत, 2 जून को जाना होगा जेल, पढ़िए दलीलें
पिछली सुनवाई में हाई कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

HighLights

  1. आज खत्म हो रही अंतरिम जमानत की अवधि
  2. सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 2 जून को करना है सरेंडर
  3. राउज एवेन्यू कोर्ट में भी लगाई थी जमानत के लिए याचिका

एजेंसी, नई दिल्ली (Arvind Kejriwal News)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 21 दिन की अंतरिम जमानत अवधि 1 जून को खत्म हो गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार उन्हें 2 जून को सरेंडर करना है। इस बीच, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई में उनको राहत नहीं मिली है।

सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, 'कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि वह 2 जून को आत्मसमर्पण करेंगे। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि आज की सुनवाई में भी हाजिर होंगे। हमें गुमराह किया गया।


इस पर अरविंद केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ वकील एन हरिहरन ने कहा, केजरीवाल के कहने का मतलब था कि अगर यह अदालत हमें कोई राहत देने से इनकार करती है तो मेरे पास कोई विकल्प नहीं होगा।

ईडी के वकीलों ने कहा कि हमें अंतरिम जमानत दाखिल करने पर भी आपत्ति है। यह कोर्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश को संशोधित नहीं कर सकता। अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर हैं, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है।

सुनवाई के दौरान केजरीवाल की सेहत और मेडिकल टेस्ट का मुद्दा भी उठा। ईडी के वकील ने कहा कि मेडिकल टेस्ट कराने के बजाय अरविंद केजरीवाल देशभर में घूम रहे हैं और चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मेडिकल जांच में एक घंटे से अधिक का समय लगेगा।

अरविंद केजरीवाल के वरिष्ठ एन हरिहरन ने कहा, अंतरिम जमानत चुनाव प्रचार के लिए दी गई थी। इसीलिए केजरीवाल 20 दिन से बाहर हैं। अगर ऐसा नहीं करते, तो आप कहते कि चुनाव प्रचार नहीं किया और बीमार पड़ गए।'

ईडी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने मेडिकल टेस्ट भी नहीं कराया है और सरेंडर के समय वह मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत मांग रहे हैं। वह टेस्ट में देरी करके अदालत को धोखा देना चाहते हैं।

ईडी ने प्रस्तुत किया कि आवेदक का वजन 1 किलो बढ़ गया है और झूठा दावा करता है कि उसका वजन 7 किलो कम हो गया है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। पिछली सुनवाई में ईडी ने यह कहते हुए केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध किया था कि दिल्ली सीएम बीमारी और इलाज के नाम पर जमानत मांग रहे हैं। यदि बीमार हैं तो चुनाव प्रचार कैसे कर रहे हैं।

naidunia_image

केजरीवाल ने बताया कब करेंगे सरेंडर

इससे पहले केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली की जनता के नाम वीडियो संदेश जारी किया था। उन्होंने कहा था कि 1 जून को अंतरिम जमानत पूरी हो रही है और 2 जून को 3 बजे से सरेंडर करने के लिए अपने निवास से निकलेंगे।