Atiq Ahmed News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार रात को बड़ी खबर सामने आई है। यहां माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहनद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस और मीडिया के सामने तीन लोगों ने दोनों को गोली मार ली। तीनों हमलावर प्रयागराज के रहने वाले नहीं थे। तीनों में से एक हमलावर लवलेश तिवारी बांदा का रहने वाला है जबकि अरुण मौर्य हमीरपुर का निवासी है। तीसरा आरोपी सनी कासगंज जनपद से है। इस हमले में पुलिस का एक सिपाही घायल हो गया। वहीं एक मीडियाकर्मी को भी चोट लगी है। हमलावारों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
अतीक अहमद की हत्या पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की पराकाष्ठा हो गई है। अपराधियोंके हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके हत्या की जा सकती है, तो जनता की सुरक्षा का क्या। इससे आम नागरिकों के बीच भय का वातावरण बन रहा है। कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh: Moment when Mafia-turned-politician Atiq Ahmed and his brother Ashraf Ahmed were shot dead by assailants while interacting with media.
(Warning: Disturbing Visuals) pic.twitter.com/PBVaWji04Q
— ANI (@ANI) April 15, 2023
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अतीक और अशरफ पुलिस की हिरासत में थे। उन पर हथकड़ियां लगी थी। दोनों की हत्या योगी सरकार के कानून व्यवस्था की नाकामी है। एनकाउंटर राज का जश्न मनाने वाले भी इस हत्या के जिम्मेदार हैं।
यह भी पढ़ें-
Atiq Ahmed Shot Dead: ये थे अतीक अहमद के आखिरी शब्द, जानिए हत्या की पूरी कहानी
Gangster Atiq Ahmed Shot Dead: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या