• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार सरकार का बड़ा तोहफ़ा: पहली बार 1 से 12वीं तक के छात्रों को मुफ्त स्टूडेंट किट और स्कूलों में नई किताबें

बिहार सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को फ्री स्टूडेंट किट दे...और पढ़ें

By Akash PandeyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 18 Aug 2025 03:34:59 AM (IST)Updated Date: Mon, 18 Aug 2025 03:34:59 AM (IST)
बिहार सरकार का बड़ा तोहफ़ा: पहली बार 1 से 12वीं तक के छात्रों को मुफ्त स्टूडेंट किट और स्कूलों में नई किताबें
बिहार सरकार कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को फ्री स्टूडेंट किट देने का फैसला किया है

HighLights

  1. बिहार सरकार कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को फ्री स्टूडेंट किट देने का फैसला किया है
  2. शिक्षा विभाग के अनुसार, बच्चों को अलग-अलग कक्षाओं के हिसाब से किट तैयार करके दिए जाएंगे
  3. इनमें बैग, नोटबुक, पेंसिल, रबर, स्टेशनरी, कलर, चार्ट और ड्राइंग कॉपी जैसी ज़रूरी सामग्री शामिल होगी

एजेंसी,भागलपुर। बिहार सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को फ्री स्टूडेंट किट देने का फैसला किया है। इस योजना से केवल भागलपुर जिले के ही 2021 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 4,83,408 छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

शिक्षा विभाग के अनुसार, बच्चों को अलग-अलग कक्षाओं के हिसाब से किट तैयार करके दिए जाएंगे। इनमें बैग, नोटबुक, पेंसिल, रबर, स्टेशनरी, कलर, चार्ट और ड्राइंग कॉपी जैसी ज़रूरी सामग्री शामिल होगी।

  • कक्षा 1 और 2 के 75,748 छात्र
  • कक्षा 3 के 49,759 छात्र
  • कक्षा 4 और 5 के 1,13,829 छात्र
  • कक्षा 6 से 8 तक के 1,42,257 छात्र
  • कक्षा 9 से 12 तक के 1,01,815 छात्र
  • सभी बच्चों को यह किट मुफ्त दी जाएगी।

निगरानी और वितरण की व्यवस्था

किट वितरण की जिम्मेदारी टीसीआईएल एजेंसी को सौंपी गई है, वहीं मॉनिटरिंग और डेटा अपडेट एमआईएस पोर्टल के ज़रिए किया जाएगा। अधिकारियों ने साफ किया है कि गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों को इससे सबसे अधिक राहत मिलेगी और अभिभावकों का आर्थिक बोझ घटेगा।


स्कूलों के पुस्तकालयों में नई किताबें

इसके साथ ही बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य के 75,286 सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों को नई किताबें उपलब्ध कराने की योजना भी बनाई है। इन किताबों में विज्ञान, गणित, इतिहास, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी पुस्तकें, उपन्यास और बच्चों के लिए कहानियों की किताबें शामिल होंगी।

इसे भी पढ़ें- चुनाव से पहले बिहार को बड़ी सौगात... गया से चलेंगी दो नई ट्रेनें, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; अमृत भारत एक्सप्रेस और मेमू पैसेंजर से यात्रियों को बड़ी राहत