पीएम मोदी से मिलकर क्लासमेट ने मांगा इंसाफ, जमीन विवाद में की CBI से जांच कराने की मांग, 1989 से लड़ रहे कानूनी लड़ाई
महाराष्ट्र के मीरा रोड निवासी 81 वर्षीय असगर अली वोहरा ने अपने दशकों पुराने जमीन विवाद में न्याय की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 02:00:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 02:00:02 PM (IST)
जमीन विवाद को लेकर पीएम मोदी से मिले बचपन के दोस्त असगर अली वोहरा, फाइल फोटोHighLights
- पीएम मोदी से मिले बचपन के क्लासमेट
- जमीन विवाद में CBI जांच कराने की मांग
- 1989 से लेकर लड़ रहे कानूनी लड़ाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मीरा रोड निवासी 81 वर्षीय असगर अली वोहरा ने अपने दशकों पुराने जमीन विवाद में न्याय की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वोहरा ने मामले में प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने और सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
दोनों ने गुजरात के वडनगर स्थित बीएन स्कूल में साथ पढ़ाई की थी। वोहरा ने 8 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। उनका कहना है कि पीएम मोदी की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है।
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने पीएम मोदी और वोहरा की मुलाकात की तस्वीरें और एक प्रेस नोट जारी करते हुए उम्मीद जताई कि मोदी अपने बचपन के दोस्त को न्याय जरूर दिलाएंगे।
यह रहा पूरा जमीन विवाद
वोहरा ने साल 1989 में एक पंजीकृत समझौते के माध्यम से भायंदर पूर्व के नवघर में लगभग 2,810 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। उनका आरोप है कि साल 2011 में स्वयम् बिल्डर्स और सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शंस ने उनकी इस जमीन पर अतिक्रमण कर लिया। बता दें कि यह कंपनी बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता से जुड़ी हुई है।
वोहरा का आरोप है कि संपत्ति के संबंध में फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और मूल मालिक को इसके बारे में पूरी तरह से अंधेरे में रखा गया। उन्होंने आगे यह भी आरोप लगाया कि जमीन को दो हिस्सों में बांट दिया गया और उस पर स्वयम् बिल्डर्स तथा सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शंस के नाम से कब्जा दिखा दिया गया।