Weather Update: दिल्ली-NCR में 'जहरीली' हुई हवा, दीवाली पर AQI 300 के पार; सांसों पर गहराया संकट
इंडिया गेट के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 398 दर्ज किया गया है, जो कि 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 12:24:55 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 12:24:55 PM (IST)
राजधानी में AQI 400 के पार...HighLights
- राजधानी में AQI 400 के पार..
- दीवाली पर 'जहरीली' हुई हवा
- लोगों को घरों में रहने की सलाह
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के लोगों की दीवाली के दिन की शुरुआत 'जहरीली हवा' के साथ हुई। बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर संकट गहराया हुआ है। रविवार के दिन एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, इंडिया गेट के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 398 दर्ज किया गया है, जो कि 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। दीवाली के बाद इसमें इजाफा होने की संभावना है।
शनिवार को AQI 360 के पार
शनिवार की बात की जाए तो दिल्ली का औसत AQI 364 से 369 के बीच दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। कई निगरानी केंद्रों पर यह 400 के पार पहुंच गया। प्रदूषण बढ़ने के साथ ही लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
बीमार लोगों को घर में रहने की सलाह
आईआईटी दिल्ली के आसपास की बात की जाए तो AQI 440 से 452 तक रहा, जबकि पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, रोहिणी, आरकेपुरम और विवेक विहार जैसे इलाकों में भी 400 से ऊपर के आंकड़े दर्ज हुए हैं। दृश्यता काफी कम हो गई है और लोगों को मास्क लगाना पड़ रहा है। सांस और फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है।