• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

IND vs NZ: हेमिल्टन वनडे में शुभमन गिल रचेंगे इतिहास!, कोहली, रोहित और धवन छूट जाएंगे पीछे

हेमिल्टन के सेडन पार्क में होने वाले इस मुकाबले को जीतकर गिल की सेना 17 साल का सूखा समाप्त कर देगी।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 11:41:01 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 11:55:26 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
IND vs NZ: हेमिल्टन वनडे में शुभमन गिल रचेंगे इतिहास!, कोहली, रोहित और धवन छूट जाएंगे पीछे
शुभमन गिल

HighLights

  1. 2009 के बाद का सूखा होगा समाप्त
  2. जीतने के लिए उतरेगी टीम इंडिया
  3. हेमिल्टन में भारत का रिकॉर्ड खराब

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है। अब सभी की नजरें मंगलवार को होने वाले तीसरे एकदिवसीय पर टिकी है। इस मैच को जीतकर भारत सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगा।

टी-20 और वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने जिस तरह का खेल दिखाया है उसे देखकर लग भी रहा है कि उसे जीतने में कोई समस्या नहीं होगी। अगर अतीत और हेमिल्टन के रिकॉर्ड की बात की जाए तो वह डरा रहे हैं।


17 साल का सूखा होगा समाप्त

हेमिल्टन के सेडन पार्क में होने वाले इस मुकाबले को जीतने की गिल की सेना हर कोशिश करेगी क्योंकि अगर टीम इंडिया में इसमें कामयाब हो जाती है तो वह 17 साल का सूखा समाप्त कर देगी।

बता दें कि, सेडन पार्क में भारतीय टीम ने कुल 8 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 6 में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच का परिणाम नहीं निकला जबकि एक मैच जीतने में कामयाबी हासिल हुई है, जिसे साल 2009 में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने बताई अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ट पारी, 50 से कम रनों की इनिंग को बताकर सभी को चौंकाया

रोहित, कोहली और धवन नहीं कर पाए कमाल

बता दें कि, धोनी ने साल 2009 में जीत हासिल करने के बाद इस मैदान पर कप्तानी की है लेकिन वह दोबारा जीतने में कामयाब नहीं हुए। इसके अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन भी इस मैदान पर कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन जीत नहीं सके।

31 मार्च 2019 के दिन रोहित ने इस मैदान पर कप्तानी की थी, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके थे। पांच फरवरी 2020 को विराट कोहली ने भी यहां कप्तानी की थी, लेकिन न्यूजीलैंड ने उस मैच में भारत को चार विकेट से हराया था। 27 नवंबर 2022 को शिखर धवन ने इस मैदान पर कप्तानी की थी, लेकिन यह मैच बारिश के कारण धुल गया था। अब सभी की नजरें गिल की कप्तानी पर टिकी है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: वेलिंगटन वनडे में बारिश बनी वरदान, भारत 4 रन से जीता; सीरीज में 2-0 से आगे

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।