Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Date: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, 8 को नतीजा
दिल्ली में विधानसभा चुनाव का माहौल पहले ही बन चुका है। इस बार आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। हर दल लोकलुभावन योजनाओं से वोट हासिल करने की कवायद में जुटा है।
Publish Date: Tue, 07 Jan 2025 08:43:48 AM (IST)
Updated Date: Tue, 07 Jan 2025 03:08:38 PM (IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करते मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार।HighLights
- दिल्ली में हैं विधानसभा की कुल 70 सीट
- 10 साल है आम आदमी पार्टी की सरकार
- केजरीवाल के बाद आतिशी हैं मुख्यमंत्री
ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली (Delhi assembly elections schedule)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी, बुधवार को मतदान होगा। मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी। चुनाव आयोग की इस घोषणा के साथ ही दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लग गई है।
दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यह जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव प्रक्रिया पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब भी दिया। दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी लगातार आरोप लगा रही है कि वोटर्स लिस्ट में भाजपा के इशारों पर धांधली की जा रही है।
दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीट
- राजधानी दिल्ली में 10 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है। आप ने 2015 में कुल 70 सीट में से 67 पर जीत दर्ज की थी। तब भाजपा को सिर्फ 3 सीट मिली थी और कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।
- इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी का डंका बजा था। तब केजरीवाल की पार्टी ने 62 सीट जीती थी। भाजपा की झोली में 8 सीट गई थी, जबकि कांग्रेस एक बार फिर खाली हाथ रही थी।
वहीं, दिल्ली में बीते पांच साल में कई बड़ी घटनाएं हुई हैं। शराब नीति कांड में केजरीवाल समेत बड़े नेताओं की गिरफ्तारी बड़ा मुद्दा है। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को सीएम बनाया गया है।
वोटर्स लिस्ट को लेकर भी आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगातार हमला बोला है। आप नेताओं का कहना है कि भाजपा केंद्र में सत्ता में होने का गलत फायदा उठा रही है। यहां भी क्लिक करें - आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, '...नहीं तो, करवा देंगे इंडिया गठबंधन से बाहर'
![naidunia_image]()
यहां भी क्लिक करें - दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कमान संभालेंगे MP के ये नेता, टिकट बांटने से लेकर रहेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
एक्शन में आम आदमी पार्टी
दिल्ली में चुनाव की तारीखों के एलान से पहले आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेता एक्शन में नजर आए। मंगलवार को पार्टी ने इलेक्शन सॉन्ग लांच किया। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी मौजूद रहे।
संंजय सिंह ने दावा किया कि दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और अरविंद केजरीवाल चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
किन मुद्दों पर लड़ा जाएगा 2025 का दिल्ली विधानसभा चुनाव
- कट्टर ईमानदार Vs विशुद्ध बेईमान
- आम आदमी पार्टी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप
- मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग
- बंदरबांट की राजनीति
- चुनाव में धांधली
List of CMs in Delhi
- आतिशी (आम आदमी पार्टी): 17 सितंबर 2024 से वर्तमान
- अरविंद केजरीवाल (आम आदमी पार्टी): 16 फरवरी 2020 से 17 सितंबर 2024
- अरविंद केजरीवाल (आम आदमी पार्टी): 14 फरवरी 2015 से 15 फरवरी 2020
- राष्ट्रपति शासन: 14 फरवरी 2014 से 14 फरवरी 2015
- अरविंद केजरीवाल (आम आदमी पार्टी): 28 दिसंबर 2013 से 14 फरवरी 2014
- शीला दीक्षित (कांग्रेस): 29 अक्टूबर 2008 से 28 दिसंबर 2013
- शीला दीक्षित (कांग्रेस): 01 दिसंबर 2003 से 29 अक्टूबर 2008
- शीला दीक्षित (कांग्रेस): 03 दिसंबर 1998 से 01 दिसंबर 2003
- सुषमा स्वराज (भाजपा): 12 अक्टूबर 1998 से 03 दिसंबर 1998
- साहिब सिंह वर्मा (भाजपा): 26 फरवरी 1996 से 12 अक्टूबर 1998