• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

दीवाली पर दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक आग का तांडव, कहीं पटाखे की चिंगारी कहीं शॉर्ट सर्किट से लगी आग

दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार, यूपी और हरियाणा तक फैक्ट्रियों, गोदामों और कबाड़ की दुकानों में आग लगने की खबरें सामने आईं है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 11:59:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 12:12:20 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दीवाली पर दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक आग का तांडव, कहीं पटाखे की चिंगारी कहीं शॉर्ट सर्किट से लगी आग
दीवाली पर आग का तांडव..

HighLights

  1. दीवाली पर आग का तांडव..
  2. अलग-अलग हिस्सों में आग
  3. दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में दीवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से आगजनी की घटनाएं सामने आईं है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार, यूपी और हरियाणा तक फैक्ट्रियों, गोदामों और कबाड़ की दुकानों में आग लगने की खबरें सामने आई हैं।

इन घटनाओं की वजह कहीं पटाखों की चिंगारी तो कहीं शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। कई जगहों पर प्लास्टिक और ज्वलनशील सामग्री होने के कारण दमकलकर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, हादसों में कहीं से अभी तक मरने की खबर सामने नहीं आई।


गाजियाबाद की फैक्ट्रियों में लगी आग

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र की नोवा बोल्ट प्लास्टिक कंपनी में भयानक आग लग गई। प्लास्टिक की कुर्सियां बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के कारण लपटों ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

नजफगढ़ की फैक्ट्री में लगी आग

राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ स्थित नांगली सकरावती इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री में शाम को आग लगने की खबर सामने आई। इसके बाद तुरंत दमकल की 25 गाड़ियों ने मौके पर पहुंतक स्थिति को संभाला।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: दूसरे मैच में विराट कोहली के ऊपर फैंस ने फेंका बैट, गुस्से से तिलमिलाए 'किंग'; हाथ से किया इशारा

जूसर-मिक्सर बनाने वाली फैक्ट्री में आग

हरियाणा के सोनीपत स्थित बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया (फेस-1) में जूसर-मिक्सर बनाने वाली नॉर्थ वेस्ट इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। सोनीपत और पानीपत से पहुंचीं दमकल की 6 से अधिक गाड़ियों को 3 घंटे बाद भी मशक्कत करनी पड़ी।

पटना में कबाड़ की दुकान में आग

बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में स्थित कृष्णा स्टील गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक और स्टील का सामान जलकर खाक हो गया। इसके अलावा पटना के मनेर में पटाखे की चिंगारी से कबाड़ की दुकान में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को तैनात करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- छक्कों का विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे रोहित शर्मा, ODI क्रिकेट इतिहास के इकलौते बल्लेबाज बनेंगे 'हिटमैन'

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।