
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में दूसरा एकदिवसीय मैच खेला गया। इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फैंस विराट कोहली की ओर बैट फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मैच की पहली पारी में टीम इंडिया की फिल्डिंग के दौरान यह वाक्या हुआ, जिस पर किंग कोहली बेहद नाराज दिखे और गुस्से से तिलमिलाकर उन्होंने हाथ से इशारा किया। दरअसल, यह बल्ला फैंस ने ऑटोग्राफ लेने के लिए फेंका था। यह प्लास्टिक का था। इसके बाद कोहली ने बैट उठाकर मैदान से बाहर किया।
पोटिंग का तोड़ा रिकॉर्ड
बता दें कि, दूसरे मैच में बारिश के कारण बार-बार खलल पैदा हुआ। डकवर्थ लुइस नियम के तहत भारत ने 4 रन से जीता था। इस मुकाबले में विराट कोहली ने बेहद छोटी पारी खेली थी। हालांकि, 7 रन की पारी बदौलत उन्होंने दिग्गज रिकी पोंटिंग का बेहद खास रिकॉर्ड तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: वेलिंगटन वनडे में बारिश बनी वरदान, भारत 4 रन से जीता; सीरीज में 2-0 से आगे
जानकारी के लिए बता दें कि, कोहली ने मैच की दूसरी गेंद पर चौका लगाया था, जिसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया।
पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 मैचों में 45.83 के औसत से 1971 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक और छह शतक लगाए। वहीं कोहली को पोंटिंग को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 38 पारियां लगीं। कोहली के नाम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 1978 रन हो गए हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: हेमिल्टन वनडे में शुभमन गिल रचेंगे इतिहास!, कोहली, रोहित और धवन छूट जाएंगे पीछे