छक्कों का विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे रोहित शर्मा, ODI क्रिकेट इतिहास के इकलौते बल्लेबाज बनेंगे 'हिटमैन'
रोहित शर्मा अगर सिर्फ 17 छक्के लगा देते हैं तो वनडे इतिहास में 400 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे।
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 11:14:17 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 11:14:17 PM (IST)
हिटमैन रचेंगे छक्कों का इतिहासHighLights
- हिटमैन रचेंगे छक्कों का इतिहास...
- ODI में पूरा करेंगे 400 का आंकड़ा
- 700 छक्के पूरे करने का बड़ा मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा मैच दर मैच रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। वह वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले वह इकलौते बल्लेबाज है।
अब इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। रोहित शर्मा इस समय वनडे और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज है। लेकिन, 17 छक्के लगाने के साथ वह नया कीर्तिमान स्थापित कर देंगे, जिसे तोड़ हर किसी के बस की बात नहीं होगी।
वनडे में पूरा कर लेंगे 400 का आंकड़ा
बता दें कि, रोहित शर्मा के नाम इस समय वनडे क्रिकेट में 383 छक्के हैं। रोहित अगर सिर्फ 17 छक्के लगा देते हैं तो वो वनडे इतिहास में 400 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे। इस समय वह वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं।
700 छक्कों का आंकड़ा कर लेंगे पार
रोहित ने पहले ही टेस्ट क्रिकेट और टी20 इंटरनेशनल संन्यास ले लिया है। वह अब सिर्फ वनडे खेलते हुए दिखते हैं। ऐसे में अगर वो आने वाले मैचों में 24 छक्के जड़ देते हैं तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 छक्के पूरे कर लेंगे। यह कारनामा करने वाले भी दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे।