
Earthquake in Delhi: दिल्ली से 8 किमी पश्चिम में मंगलवार रात करीब 9.30 बजे 2.5 तीव्रता का भूकंप आया। अर्थक्वेक की गहराई जमीन से पांच किमी नीचे थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इस दौरान किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
जमीन से 5 किमी नीचे थी गहराई
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप नई दिल्ली से 8 किलोमीटर पश्चिम में रात्रि 9.30 बजे आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 रही। वहीं गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थीं।

12 नवंबर को आया था भूकंप
इससे पहले 12 नवंबर को दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह भूकंप शाम 7.57 मिनट पर आया था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र नेपाल के सिलंगा शहर से तीन किमी दूर जमीन से करीब 10 किमी नीचे था। भारत के अलावा नेपाल और चीन के कई क्षेत्र इससे प्रभावित हुए थे। नेपाल में एक हफ्ते के अंदर आया तीसरा भूकंप था।
यह भी पढ़ें-
Earthquake: मृत्यु तो मेरी दासी है, भूकंप के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर दिए ऐसे रिएक्शन
मेघालय के तुरा में 3.4 तीव्रता का भूकंप, इंडोनेशिया में 2 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला बच्चा
Earthquake Magnitude Scale: 7 से शुरू होती है भूकंप की तबाही, जानिए रिक्टर स्केल का गणित