• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Free Electricity: नीतीश कुमार ने किया बिहार में फ्री बिजली का एलान... RJD बोली- यह तेजस्वी यादव की देन

Bihar Free Electricity: बिहार सरकार का कहना है कि अगले तीन साल में 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी। साथ ही कुटीर ज्योति योजना के तहत अत्यंत निर्धन परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इस तरह आम लोगों का बिजली खर्च शून्य हो जाएगा।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 17 Jul 2025 09:51:25 AM (IST)Updated Date: Thu, 17 Jul 2025 12:09:56 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bihar Free Electricity: नीतीश कुमार ने किया बिहार में फ्री बिजली का एलान... RJD बोली- यह तेजस्वी यादव की देन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फाइल फोटो।

HighLights

  1. नीतीश कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर दी जानकारी
  2. बिहार के घरेलू उपभोक्ताओं को होगा बड़ा फायदा
  3. कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवार होंगे लाभान्वित

ब्यूरो, पटना, Bihar Free Electricity। बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले नीतीश कुमार सरकार (Nitish Kumar Govt) ने सौगातों का पिटारा खोल दिया है। ताजा खबर यह है कि नीतीश सरकार ने 1 अगस्त 2025 से बिहार में 125 यूनिट तक बिजली फ्री देने का फैसला किया है।

नीतीश के इस फैसले की पूरे बिहार में चर्चा हो रही है और सत्ता पक्ष के नेता ऐतिहासिक कदम बता रहे हैं। वहीं विपक्ष यह कहते हुए निशाना साध रहा है कि नीतीश कुमार को विधानसभा चुनावों (Bihar Assembly Elections 2025) में हार साफ नजर आ रही है, इस कारण ऐसी घोषणाएं कर रहे हैं।


यह तेजस्वी यादव की देन: मृत्युंजय तिवारी

नीतीश कुमार के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह तेजस्वी यादव की देन है, क्योंकि उन्होंने सबसे पहले 200 यूनिट फ्री बिजली का एलान किया था। नीतीश कुमार अब तेजस्वी की घोषणाओं की नकल कर रहे हैं। उनका साहस दिखाते हुए 200 से ज्यादा यूनिट फ्री का एलान करना था।

मृत्युंजय तिवारी के मुताबिक, यह नीतीश सरकार की विदाई की घोषणाएं है। तेजस्वी यादव इस सरकार से हर वो काम करवा रही है, जो जनता के लिए जरूरी है। नीचे देखिए वीडियो।

नीतीश कुमार ने क्या लिखा एक्स पर…

‘हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा।’

‘कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी।’

यहां भी क्लिक करें - बिना लाइसेंस इलेक्ट्रिक बाइक चला सकते हैं, लेकिन तीन सवारी बैठाई तो होगी कार्रवाई

वीडियो: एनडीए के नेताओं ने की फैसले की तारीफ

VIDEO | Patna: Here’s what JD(U) leader Neeraj Kumar (@neerajkumarmlc) said on Bihar CM Nitish Kumar announcing free electricity for up to 125 units:

“It is great that Bihar CM Nitish Kumar has announced to give 125 units of free electricity for domestic users, irrespective of… pic.twitter.com/bZxHFoPy7f

— Press Trust of India (@PTI_News) July 17, 2025

#WATCH | Bihar CM Nitish Kumar announces free electricity up to 125 units

In Patna, JD(U) MP Sanjay Kumar Jha says, "This is a historic decision. When Nitish Kumar formed the government, 700 MW of electricity was produced here. There was no electricity for even an hour in the… pic.twitter.com/9ifbRAGClF

— ANI (@ANI) July 17, 2025

नीतीश कुमार ने खोला पिटारा… हाल की बड़ी घोषणा

नीतीश कुमार मे पिछले हफ्ते राज्य की मूल निवासी महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण की घोषणा की थी। यह निर्णय सरकार की नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है। इससे पहले, शिक्षकों की भर्ती में मूल निवासी मानदंड लागू न करने के लिए नीतीश सरकार की आलोचना हुई थी। इस कदम को महिला मतदाताओं के बीच मुख्यमंत्री की लोकप्रियता को मजबूत करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। महिला वोटर्स आने वाले चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है।

यहां भी क्लिक करें - CG Electricity Bill: उपभोक्ताओं को बिजली का झटका, अब 400 यूनिट पर देना होगा 50 रुपये अधिक

साथ ही, उन्होंने युवाओं के लिए एक करोड़ रोजगार के अवसर प्रदान करने और अगले पांच सालों में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के नाम पर एक कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना का भी वादा किया है।

VIDEO | Patna: Here’s what RJD spokesperson Mrityunjay Tiwari said on CM Nitish Kumar announcing free electricity for up to 125 units:

“In recent days, CM Nitish Kumar is announcing all the schemes through social media. He never comes in public and makes these announcements. He… pic.twitter.com/7HbcEFLO2u

— Press Trust of India (@PTI_News) July 17, 2025

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।