• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GST कटौती के बाद Bata ने घटाए जूते-चप्पलों के दाम, इतना सस्ता मिलेगा फुटवियर

फुटवियर कंपनी बाटा इंडिया (Bata India) ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने ‘Bata Price Promise’ की शुरुआत करते हुए जूते-चप्पलों के दाम घटाने का ऐ...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Fri, 05 Sep 2025 01:47:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Sep 2025 04:50:39 PM (IST)
GST कटौती के बाद Bata ने घटाए जूते-चप्पलों के दाम, इतना सस्ता मिलेगा फुटवियर
Bata ने घटाए जूते-चप्पलों के दाम

HighLights

  1. GST कटौती के बाद घटे जूते-चप्पलों के दाम।
  2. यहां जानिए कितना सस्ता मिलेगा फुटवियर।
  3. कटौती के बाद GST दरों में नया बदलाव।

नई दिल्ली। फुटवियर कंपनी बाटा इंडिया (Bata India) ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने ‘Bata Price Promise’ की शुरुआत करते हुए जूते-चप्पलों के दाम घटाने का ऐलान किया है।

दरअसल, GST Council Meeting में 1,000 रुपये तक के फुटवियर पर टैक्स घटाकर 12% से 5% कर दिया गया है। इस फैसले के बाद बाटा ने ग्राहकों को सीधा फायदा पहुंचाने का निर्णय लिया है।

इतना सस्ता मिलेगा फुटवियर

कंपनी ने बताया कि अब 1,000 रुपये से कम कीमत वाले जूतों और चप्पलों पर 7% तक सस्ती कीमत मिलेगी। उदाहरण के तौर पर यदि कोई फुटवियर पहले 800 रुपये में मिलता था, तो अब उस पर करीब 56 रुपये कम खर्च होंगे और नई कीमत लगभग 744 रुपये हो जाएगी।

कंपनी का बयान

बाटा इंडिया की एमडी और सीईओ गुंजन शाह ने कहा - 'हमारी प्राथमिकता हर उपभोक्ता के लिए फैशन और आराम को सुलभ बनाना है। चुनिंदा फुटवियर पर जीएसटी कटौती का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाकर हम त्योहारों की खरीदारी को और किफायती बनाना चाहते हैं।'


यह भी पढ़ें- दिल्ली- फैक्ट्री में लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिरी, कर्मचारी के घायल होने से मचा हड़कंप

GST दरों में नया बदलाव

  • 2,500 रुपये या उससे कम कीमत वाले जूते-चप्पलों पर अब 5% GST लगेगा (पहले 12%)
  • 2,500 रुपये से ऊपर कीमत वाले फुटवियर पर 18% GST देना होगा।

नए नियम के तहत चमड़े, रबर और प्लास्टिक सोल वाले सभी फुटवियर किफायती हो जाएंगे। वहीं महंगे ब्रांडेड जूतों पर टैक्स का बोझ थोड़ा और बढ़ेगा।