आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ ATS की बड़ी कार्रवाई, वडोदरा से हथियारों के साथ एक दहशतगर्द गिरफ्तार
गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है और वडोदरा से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है।
Publish Date: Fri, 27 Nov 2026 12:04:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Nov 2026 12:04:05 PM (IST)
एटीएस चला रही बड़ा सर्च ऑपरेशन,HighLights
- वडोदरा से गिरफ्तार हुआ आतंकी
- दहशतगर्द से लगातार पूछताछ जारी
- एटीएस चला रही बड़ा सर्च ऑपरेशन
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है और वडोदरा से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है।
दहशतगर्द से हथियार बरामद
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एटीएस की यह बड़ी कामयाबी है। गिरफ्तार दहशतगर्द के पास एक ऑटोमैटिक राइफल और 20 से ज्यादा जिंदा कारतूस मिले हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उससे जुड़े नेटवर्क की जानकारी हासिल की जा रही है।
एटीएस का सर्च ऑपरेशन
बता दें कि, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। गुजरात एटीएस इसके लिए लगातार एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रही है और जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।