उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार, चार की मौत
जोशीमठ में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 03:40:24 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 04:27:53 PM (IST)
जोशीमठ में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, फोटो-एआई जनरेटेडHighLights
- जोशीमठ में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश
- 6 लोग थे सवार, 4 की मौत
- SDRF की टीम मौके पर पहुंची
डिजिटल डेस्क, चमोली। उत्तराखंड के जोशीमठ से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जोशीमठ में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। यह हादसा बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि क्रैश होने वाला हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का है।
हेलीकॉप्टर में एक पायलट समेत पांच यात्री सवार थे, जिनकी पहचान चंद्रकांत, राजश्री, दिनेश, आकाश और अथर्व के रूप में हुई है। वहीं पायलट की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर के चट्टान पर गिरे होने का अंदेशा है। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच चुकी है।
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि जेपी डैम के ऊपर जंगल में सफेद रंग की किसी चीज पर आग लगने की सूचना मिली है। अन्य हेलीकॉप्टर रेकी के लिए भेजे गए हैं।