ICC Ranking: विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा टी-20 में फिर बादशाह, ईशान किशन से छीना नंवर वन ताज, टेस्ट रैंकिंग में भी हुई उठापटक
अब भारतीय बल्लेबाजों के बीच शीर्ष स्थान की जंग में बाजी फिर पलट गई है।
Publish Date: Wed, 28 Oct 2026 04:46:15 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 Oct 2026 04:46:15 PM (IST)
अभिषेक शर्मा बने नंबर वन बल्लेबाज, फाइल फोटोHighLights
- अभिषेक शर्मा बने नंबर वन बल्लेबाज..
- ईशान किशन से छीना नंबर वन का ताज
- टेस्ट रैंकिंग में मार्को यानसेन नंबर वन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है और वह पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोल रहा है। अब वह एक बार फिर से टी-20 में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं।
मंगलवार को वेलिंग्टन में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 38 गेंदों में 113 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इस पारी के बाद अब अभिषेक को आईसीसी रैंकिंग में भी फायदा मिला है। अपने हमवतन ईशान किशन को पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल किया है।
ईशान से छीना नंबर वन का ताज
ईशान ने इस साल जुलाई में अभिषेक को पछाड़कर नंबर-वन की कुर्सी पर कब्जा किया था, लेकिन अब भारतीय बल्लेबाजों के बीच शीर्ष स्थान की जंग में बाजी फिर पलट गई है। इससे पहले जुलाई 2025 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को पीछे छोड़कर पहली बार नंबर-वन की कुर्सी हासिल की थी।
हालांकि, इसी साल जुलाई में आयरलैंड के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद ईशान किशन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर अभिषेक ने एक बार फिर नंबर-वन का ताज अपने नाम कर लिया है। टी-20 के अलावा टेस्ट रैंकिंग में भी उथल-पुथल हुई है।
टेस्ट रैंकिंग में हुई उथल-पुथल
दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी मार्को यानसेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया है। इसी प्रदर्शन के दम पर ऑलराउंडर और गेंदबाज दोनों की रैंकिंग्स में अपना दबदबा बना लिया। पहली बार टेस्ट रैंकिंग्स में नंबर-वन पर पहुंचे हैं।
यानसेन ने गकेबेरहा में बल्ले से 85 और गेंदबाजी में पांच विकेट हॉल लिया था, जिसकी उन्हें फायदा मिला। वो गेंदबाजों की रैंकिंग्स में पांच स्थानों की छलांग लगाकर नंबर-वन पर काबिज हुए।