हिमाचल का सियासी संकट: जानिए कांग्रेस के पास क्या विकल्प हैं, भाजपा की सरकार बनेगी या लगेगा राष्ट्रपति शासन
Himachal Political crisis: दल-बदल कानून से बचने के लिए दो तिहाई विधायकों को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आना जरूरी है।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 28 Feb 2024 12:43:57 PM (IST)
Updated Date: Wed, 28 Feb 2024 12:43:57 PM (IST)
2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार आई थी और सुक्खू को सीएम बनाया गया था।HighLights
- राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी की हार के बाद संकट में कांग्रेस सरकार
- 6 विधायक हुए बागी, सीएम सुक्खू के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आई
- सीएम सुक्खू का जाना तय, लेकिन क्या इससे थमेगी कांग्रेस की बगावत
एजेंसी, शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसकी शुरुआत राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के साथ हुई। कांग्रेस के 6 विधायकों ने बागी रुख अपनाते हुए भाजपा को वोट किया। तभी तय हो गया था कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के लिए आने वाले समय मुश्किल भरा हो सकता है।
हिमाचल में सियासी घमासान, जानिए आगे क्या हो सकता है
![naidunia_image]()
(मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी जताते हुए दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है।)
- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व एक्शन मोड में है। माना जा रहा है कि सुक्खू को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा सकता है। हालांकि यह इतना आसान नहीं होगा।
- बताया जाता है कि कुछ समय पहले भी सुक्खू को हटाने की कोशिश की गई थी, लेकिन तब कांग्रेस के 40 में से 20 विधायकों ने मुख्यमंत्री का साथ दिया था।
- कुल मिलाकर कांग्रेस के पास सबसे अच्छा विकल्प यही है कि चाहे मुख्यमंत्री बदलना पड़े, लेकिन विधायकों को मना लिया जाए। तभी सरकार बची रह सकती है।
- दूसरी ओर, भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में तभी आ सकती है कि तब कांग्रेस के और विधायक टूटकर आए। दल-बदल कानून से बचने के लिए दो तिहाई विधायकों को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आना जरूरी है।
- यदि पर्याप्त संख्या में विधायक टूटकर नहीं आते हैं और भाजपा सरकार बनाने योग्य बहुमत नहीं जुटा पाती है तो राष्ट्रपति शासन लगेगा।
![naidunia_image]()
- कुल सीट 68, बहुमत का आंकड़ा 35
- कांग्रेस: कुल 40 (इनमें से अब 6 बागी हो चुके हैं)
- भाजपा: 25
- निर्दलीय: 4