• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pahalgam Attack Update: 'आप सेना का मनोबल गिराना चाहते हैं'... SC ने पहलगाम हमले की न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका खारिज की

Pahalgam Attack Update: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान को आशंका है कि अपने 26 नागरिकों की मौत का बदला ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 01 May 2025 07:39:16 AM (IST)Updated Date: Thu, 01 May 2025 01:47:11 PM (IST)
Pahalgam Attack Update: 'आप सेना का मनोबल गिराना चाहते हैं'... SC ने पहलगाम हमले की न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका खारिज की
Pahalgam Attack Update: आतंकी हमले के बाद कश्मीर में तैनात सुरक्षाकर्मी

HighLights

  1. भारत ने पाकिस्तान के लिए बंद किया हवाई क्षेत्र
  2. 23 अप्रैल को हुआ था पहलगाम आतंकी हमला
  3. 26 निहत्थे पर्यटक मारे गए थे, NIA कर रही जांच

ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/इस्लामाबाद (Pahalgam Attack Update): पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार लगातार एक्शन में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साफ कह चुके हैं कि आतंकियों और उनके मददगारों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी। यहां पढ़िए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी 1 मई, गुरुवार की अहम खबरें।

पहलगाम हमले की न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम आतंकी हमले की न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार भी लगाई। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि क्या आप सेना का मनोबल गिराना चाहते हैं? यह याचिका दाखिल करने का समय नहीं है। ऐसी याचिका दाखिल करने से पहले जरा सोचें।


अभी खुली रहेगी वाघा-अटारी बॉर्डर, लौट सकेंगे पाकिस्तानी

भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें अगले आदेश तक वाघा-अटारी सीमा के रास्ते लौटने की अनुमति दे दी है। गृह मंत्रालय ने अपने पहले के आदेश में कहा था कि 30 अप्रैल को यह बॉर्डर बंद हो जाएगी। अब इसे अगले आदेश को खुला रखा जाएगा।

पाकिस्तान के लिए 23 मई तक भारत का हवाई क्षेत्र बंद

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और कूटनीतिक कदम उठाया है। भारत ने पाकिस्तानी एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया। वहीं खबर है कि पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा और उसके साथी अभी भी कश्मीर में हैं और भारतीय सेना ने इन्हें घेर लिया है।

इस जवाबी कार्रवाई के तहत भारत ने NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है। इसमें पाकिस्तानी एयरलाइनों के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है। पाकिस्तान द्वारा भारतीय विमानन कंपनियों को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से रोक लगाने के एक सप्ताह बाद भारत सरकार ने यह फैसला लिया है।

पाकिस्तान के सैन्य विमानों के लिए भी प्रतिबंध लागू रहेगा। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंध गुरुवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा और 23 मई तक लागू रहेगा। पाकिस्तान के खिलाफ नवीनतम कदम पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर भारत सरकार द्वारा किए गए विभिन्न उपायों का हिस्सा है। वैसे तो भारत और पाकिस्तान के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं है। लेकिन, पाकिस्तानी एयरलाइंस सिंगापुर, मलेशिया और अन्य पूर्वी एशियाई देशों में अपनी उड़ानों के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र का उपयोग करती हैं।

naidunia_image

वापस भागने की तैयारी में हाशिम मूसा

  • सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पहलगाम नरसंहार के मुख्य गुनहगार हाशिम मूसा को उसके हैंडलर कश्मीर से सुरक्षित बाहर निकालने का हर संभव षड्यंत्र कर रहे हैं। इसके लिए वह अपने स्थानीय ओवरग्राउंड वर्कर माड्यूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हाशिम और उसके साथी अपने हैंडलरों से लगातार संपर्क बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
  • सूत्रों की मानें तो आतंकी पहलगाम के 25-30 किलोमीटर के दायरे में ही कहीं छिपे हुए हैं और दो अलग-अलग गुटों में बंट गए हैं। गुनहगारों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बल ने अपना तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है।

यहां भी क्लिक करें - पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक… रूस दौरा भी रद्द, 9 मई को जाने वाले थे

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

इस बीच, पाकिस्तान सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। समाचार एजेंसी ANI ने भारतीय सेना के हवाले से बताया कि 30 अप्रैल और 01 मई 2025 की रात के दौरान पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी इसका उचित जवाब दिया।

यहां भी क्लिक करें - Pak मीडिया का दावा- राफेल ने कश्मीर के हवाई क्षेत्र में भरी उड़ान, पाकिस्तानी वायुसेना भी अलर्ट पर