• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IRCTC Ticket Booking: IRCTC ने दी यात्रियों को बुरी खबर, इस सुविधा के बंद होने से वापस नहीं मिलेगा पैसा

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को ट्रेनों की देरी पर मिलने वाला रिफंड बंद कर दिया है। अब, यदि ट्रेन देर से चलती है, तो टिकट कैंसिल करने पर कोई पैसा नहीं मि...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 26 Dec 2024 10:59:09 AM (IST)Updated Date: Thu, 26 Dec 2024 11:38:38 AM (IST)
IRCTC Ticket Booking: IRCTC  ने दी यात्रियों को बुरी खबर, इस सुविधा के बंद होने से वापस नहीं मिलेगा पैसा
आईआरसीटीसी ने इस योजना को बंद कर दिया है। (फोटो सोर्स- मेटा एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. ट्रेनों की देरी पर अब रिफंड नहीं मिलेगा।
  2. सरकारी ट्रेनों में देरी पर रिफंड मिलेगा।
  3. प्राइवेट ट्रेनों के लिए रिफंड नीति लागू नहीं।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारतीय रेलवे की एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, जिससे यात्रियों को नुकसान होने वाला है। दरअसल, एक आरटीआई (RTI) कार्यकर्ता ने जानकारी मांगी थी, जिसका जवाब रेलवे दिया।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने बताया कि यात्रियों को ट्रेनों की देरी पर मिलने वाले रिफंड की सुविधा को बंद कर दिया है। अब से ट्रेनों के लेट होने पर यात्रियों को टिकट कैंसल करने पर पैसा नहीं मिलेगा।

आईआरसीटीसी ने बताया कि यह फैसला प्राइवेट ट्रेनों पर लिया गया है। अब से प्राइवेट ट्रेनों के लेट होने पर किसी भी तरह का रिफंड नहीं मिलेगा। आईआरसीटीसी एक सरकारी कंपनी है, जो टिकट बुकिंग और प्राइवेट ट्रेनों की सभी सुविधाओं की देखरेख करती है। कंपनी की तरफ से जानकारी दी गई कि सरकारी ट्रेनों के लेट होने पर यात्रियों को टिकट कैंसल करने पर रुपये वापस दिए जाएंगे, लेकिन प्राइवेट ट्रेनों के लिए यह सुविधा बंद कर दी गई है।


यह खबर भी पढ़ें- IRCTC दिखाता है अश्लील एड... रेलवे को घेरने का दांव पड़ा उल्टा, जवाब सुनकर यात्री के उड़े होश

यात्रियों को अब तक इतना मिला रिफंड

आईआरसीटीसी ने बताया कि ट्रेन लेट होने की रिफंड स्कीम के जरिए यात्रियों को 4 अक्टूबर 2019 से 16 फरवरी 2024 तक 26 लाख रुपये दिए गए। यात्रियों को 2023-2024 के फाइनेंशियल ईयर में सरकार की तरफ से 15.65 लाख रुपये रिफंड के तौर पर दिए गये थे। 15 फरवरी 2024 से सरकार ने प्राइवेट ट्रेनों के देरी से चलने पर यह सुविधा बंद कर दी।

naidunia_image

भारतीय रेलवे के पास कितनी प्राइवेट ट्रेनें

अब सवाल यह आता है कि भारतीय रेलवे कितनी प्राइवेट ट्रेनों का संचालन करता है। इस समय केवल दो ही ट्रेनें प्राइवेट चलती हैं, जिसका नाम तेजस है। यह दो ट्रेनें दिल्ली से लखनऊ और अहमदाबाद से मुंबई रूट पर चलती हैं।