• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LIVE झारखंड: दो मंत्रियों के साथ चंपई सोरेन ने ली CM पद की शपथ, हेमंत सोरेन को 5 दिन की रिमांड

Jharkhand News Latest Updates from Ranchi: भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सोरेन...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 07:30:56 AM (IST)Updated Date: Fri, 02 Feb 2024 01:26:46 PM (IST)
LIVE झारखंड: दो मंत्रियों के साथ चंपई सोरेन ने ली CM पद की शपथ, हेमंत सोरेन को 5 दिन की रिमांड
चम्पई सोरेन के साथ ही कांग्रेस पार्टी के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता राज्य कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

HighLights

  1. झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के नेता चुने गए हैं चम्पई
  2. राज्यपाल ने 10 दिन के अंदर बहुमत साबित करने को कहा
  3. झारखंड में सियासी उठापठक जारी

एजेंसी, रांची (Jharkhand News Latest Updates from Ranchi)। चम्पई सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री बन गए हैं। शुक्रवार दिन में करीब 12.20 बजे राजभवन में पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। चम्पई सोरेन के साथ ही कांग्रेस पार्टी के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने राज्य कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद विधायकों को एकजुट रखने के लिए विशेष विमान से हैदराबाद ले जाया जा रहा है।

झामुमो और कांग्रेस के 43 विधायक हैदराबाद रवाना। बहुमत सिद्ध होने तक वहीं रहेंगे। यह विधायकों को एकजुट रखने और जोड़तोड़ से बचाने की कवायद है।

वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मुद्दा शुक्रवार को संसद में गूंजा। विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि चुने हुए जन प्रतिनिधियों को परेशान किया जा रहा है। लोकसभा से विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया।


इस बीच, भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सोरेन को पांच दिन की रिमांड पर भेजा है।

#WATCH | Ranchi | Jharkhand Governor C.P. Radhakrishnan meets new CM of the state Champai Soren and newly sworn-in ministers Alamgir Alam and Satyanand Bhokta.

Leaders of the ruling alliance in the state also meet the Governor. pic.twitter.com/xwgZTHQ72J

— ANI (@ANI) February 2, 2024

Jharkhand News Latest Updates from Ranchi

झारखंड में चम्पई सरकार 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी। वहीं गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट जाने को कहा है।

इससे पहले हेमंत सोरेन की ईडी के हाथों गिरफ्तारी के बाद झारखंड में छाए सियासी संकट के बादल गुरुवार देर रात तब छंट गए, जब राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन विधायक दल के नेता चम्पई सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रण दे दिया।

naidunia_image

इससे पहले झारखंड में पूरे दिन सियासी उठापटक जारी रही। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की ओर से चम्पई को नया नेता चुन लिया गया, फिर भी राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया था। चम्पई के शपथ ग्रहण पर असमंजस के बीच महागठबंधन के विधायकों को एकजुट रखने के लिए भी मशक्कत की जाती रही।