Lakshadweep New Airport: लक्षद्वीप में बनेगा नया एयरपोर्ट, पर्यटन के साथ इंडियन फोर्स को मिलेगा फायदा
New Airport Lakshadweep: भारत लक्षद्वीप में एक नया एयरपोर्ट बनाने की योजना बना रहा है, जो लड़ाकू विमानों सहित सैन्य विमानों को संचालित करने में सक्षम ...और पढ़ें
By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 09 Jan 2024 03:24:58 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jan 2024 03:24:58 PM (IST)
लड़ाकू विमानों को संचालित करने में सक्षम होगा एयरपोर्ट। (फोटो- एएनआई)HighLights
- केंद्र सरकार का लक्षद्वीप को लेकर नया प्लान सामने आया है।
- मिनिकॉय आइलैंड्स पर सरकार नया एयरपोर्ट बनाने जा रही है।
- फाइटर जेट्स, मिलिट्री एयरक्राफ्ट्स और विमानों की उड़ान होगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। New Airport Lakshadweep: केंद्र सरकार का लक्षद्वीप को लेकर प्लान है। सरकार मिनिकॉय आइलैंड्स पर एयरपोर्ट बनाने जा रही है। जहां से फाइटर जेट्स, मिलिट्री एयरक्राफ्ट और कॉमर्शियल प्लेन का संचालन होगा। यहां ड्यूल परपज एयरफील्ड होगा। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, यहां आम जनता विमान से आ सकेंगे। साथ ही मिलिट्री एयरक्राफ्ट की लैंडिंग और टेकऑफ हो पाएगा।
एयरफील्ड बनाने का रखा प्रस्ताव
मिलिट्री इस्तेमाल के लिए एयरफील्ड बनाने का सरकार के पास प्रस्ताव गया था। उसे अपग्रेड करके ड्यूल परपज एयरफील्ड के तौर पर भेजा गया है। एयरफील्ड बनने से भारत अरब सागर और हिंद महासागर की निगरानी रख पाएगा। समुद्री लुटेरों पर लगाम लगाया जा सकेगा।
एयरफोर्स करेगी एयरफील्ड का संचालन
नौसेना और वायुसेना के लिए हिंद महासागर और अरब सागर में ऑपरेशन करना आसान होगा। चीन की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम लगेगा। मिनिकॉय आइलैंड पर एयरस्ट्रिप बनाने का प्रस्ताव भारतीय तटरक्षक बल ने दिया। नए हवाई अड्डे और एयरफील्ड का संचालन एयरफोर्स करेगी।
लक्षद्वीप के पास एक एयरस्ट्रिप है। ये अगाती आइलैंड पर है। यहां हर विमान उतर नहीं पाएंगे। हवाई अड्डे को बनाने का प्रस्ताव तय है। कई बार रिव्यू हो चुका है। कवरत्ती आइलैंड पर नौसेनिक बेस है।