• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Land for Jobs Scam में Tejashwi Yadav को समन, CBI करेगी पूछताछ

Land For Job Scam: यह बरामदगी बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित निवास और लालू की बेटियों के घर से हुई है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 11 Mar 2023 10:24:58 AM (IST)Updated Date: Sat, 11 Mar 2023 02:22:34 PM (IST)
Land for Jobs Scam में Tejashwi Yadav को समन, CBI करेगी पूछताछ

Land For Job Scam: लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ लैंड ऑफ जॉब स्कैम मामले में ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, ईडी ने शुक्रवार को कई स्थानों पर छापा मारा था। इस दौरान ईडी को भारी मात्रा में कैश और सोना मिला है। वहीं लालू के करीबियों पर कार्रवाई जारी है।

इस बीच, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंडिया (CBI) ने शनिवार को जमीन के बदले नौकरी घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया है। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे यादव को इससे पहले सीबीआई ने 4 फरवरी को समन भेजा था, लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। सीबीआई ने सबूतों और उनके खिलाफ पेपर ट्रेल के आधार पर तेजस्वी यादव को तलब किया है।


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बिहार के कई शहरों में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार और राजद नेताओं के परिसरों सहित अन्य स्थानों पर तलाशी ली।

सूत्रों ने कहा कि छापेमारी के दौरान 53 लाख रुपये कैश, 1,900 अमेरिकी डॉलर, लगभग 540 ग्राम सोना और 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए गए। यह बरामदगी बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित निवास और लालू की बेटियों के घर से हुई है।

बता दें, अभी लालू यादव दिल्ली में अपनी सांसद बेटी मीसा भारती के घर पर रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। जांच एजेंसी ने यहीं लालू से पूछताछ की थी।

ईडी के मुताबिक, दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में एक घर पर भी छापा मारा गया। यह प्रॉपर्टी घोटाले में लाभार्थी कंपनी एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड है। हालांकि ईडी के अधिकारी यहां पहुंचे तो पता चला कि यादव परिवार द्वारा इसका इस्तेमाल आवासीय संपत्ति के रूप में किया जा रहा था।

छापेमारी में लालू प्रसाद की बेटियों रागिनी यादव, चंदा यादव और हेमा यादव, राजद के पूर्व विधायक सैयद अबू दोजाना, अमित कत्याल, नवदीप सरदाना और प्रवीण जैन से जुड़े पटना, फुलवारीशरीफ, दिल्ली-एनसीआर, रांची और मुंबई जैसे स्थानों पर भी छापे मारे गए।