• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Land for Job Scam: लालू यादव को बड़ा झटका, CBI को केंद्र सरकार ने दी केस चलाने की अनुमति

Land for Job Scam करीब 14 साल पुराना मामला है। लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन अपने नाम करवा ली थी।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 12 Sep 2023 12:24:42 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 Sep 2023 01:05:07 PM (IST)
Land for Job Scam: लालू यादव को बड़ा झटका, CBI को केंद्र सरकार ने दी केस चलाने की अनुमति
शेष सभी आरोपियों के खिलाफ केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी प्राप्त हो गई है।

HighLights

  1. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने CBI को राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे दी है।
  2. पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ कथित Land for Job Scam मामले में जो ताजा आरोप पत्र तैयार किए गए हैं।
  3. सीबीआई के मुताबिक, फिलहाल केंद्र सरकार ने 3 रेलवे अधिकारियों के खिलाफ मंजूरी अभी तक नहीं मिली है।

Land for Job Scam Case। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव की मुसीबत एक बार फिर बढ़ गई है। लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका देते हुए केंद्र सरकार ने Land for Job Scam मामले में सीबीआई को केस चलाने की अनुमति दे दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने CBI को राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे दी है।

सीबीआई ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट को सूचित किया कि पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ कथित भूमि नौकरी घोटाला मामले में एक ताजा आरोप पत्र के संबंध में गृह मंत्रालय से मंजूरी प्राप्त कर ली गई है।

CBI के मुताबिक हालांकि 3 रेलवे अधिकारियों के खिलाफ मंजूरी अभी… pic.twitter.com/5H2lLeJugJ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2023

सीबीआई ने कोर्ट में सूचित किया


केंद्र सरकार की ओर से केस चलाने की मंजूरी मिलने के बाद CBI ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट को सूचित कर दिया है कि पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ कथित Land for Job Scam मामले में जो ताजा आरोप पत्र तैयार किए गए हैं, उस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केस चलाने की मंजूरी दे दी है।

21 सितंबर को हो सकती है सुनवाई

सीबीआई के मुताबिक, फिलहाल केंद्र सरकार ने 3 रेलवे अधिकारियों के खिलाफ मंजूरी अभी तक नहीं मिली है। शेष सभी आरोपियों के खिलाफ केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी प्राप्त हो गई है। इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में 21 सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

जानें क्या है Land for Job Scam

Land for Job Scam करीब 14 साल पुराना मामला है। लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले जमीन अपने नाम करवा ली थी। लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने कई लोगों से नौकरी दिलवाने के बदले जमीन हड़प ली।