
पंजाब बेदबी केस: पहले अमृतसर औऱ फिर कपूरथला में बेअदबी के सामने आने के बाद पंजाब का माहौल गर्म है। दोनों ही मामलों में आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि यदि किसी ने बेअदबी करने की कोशिश की है तो उसे सरेराह फांसी पर टांग दिया जाना चाहिए।मलेरकोटला जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा, 'हमें एकता की आवाज बुलंद करने की जरूरत है। कट्टरपंथी ताकतें हमारी एकता को भंग कर रही हैं। जब भी देश भर में एक धर्म को उच्च और दूसरे को निम्न के रूप में पेश किया जाता है, तो पंजाब हमेशा इसके खिलाफ खड़ा होता है। पंजाब में सभी लोग समान हैं। अगर बेअदबी की कोई घटना होती है, ऐसे ही चाहे कुरान शरीफ की हो, भगवद गीता या गुरु ग्रंथ साहिब की हो- दोषियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए। संविधान के तहत अधिकतम सजा दी जानी चाहिए क्योंकि ऐसी घटनाएं हमारी भावनाओं को आहत करती हैं।
24 घंटे में बेअदबी के 2 मामले, दोनों में आरोपियों की मौत, सरकार ने दिये जांच के आदेश
पंजाब में पिछले 24 घंटों में गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी के दो मामले सामने आये हैं, और दोनों में आरोपी की पीट-पीट जान ले ली गई। पंजाब सरकार ने इन मामलों की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं। सिख धर्म के सबसे बड़े केंद्र अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब में शनिवार शाम श्री गुरु ग्रंथ साहिब को अपवित्र करने की कोशिश हुई। बेअदबी मानते हुए सेवादारों ने आरोपी युवक को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद अमृतसर समेत पूरे पंजाब में माहौल गर्म है। इस बीच, पंजाब के ही कपूरथला जिले के गांव निजामपुर में निशान साहिब की बेअदबी की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, निजामपुर में रविवार तड़के एक नौजवान ने गुरुद्वारा साहिब में लगे निशान साहिब की बेअदबी करने की कोशिश की। गांव की संगतों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। पिटाई से उसकी भी मौत हो गई। इसका भी वीडियो वायरल हो रहा है। गांव निजामपुर की संगत ने सिख कौम को अपील की है कि अपने अपने गांवों के गुरु घरों में पहरा लगाए। चुनावों दौरान ऐसी ओर भी घटनाएं हो सकती है। हमने कानून को भी अपने हाथ में नहीं लेना, लेकिन बेअदबी करने वालो को भी बख्शा नही जाएगा।
पंजाब बेदबी केस: निजामपुर में बिगड़े हालात
निजामपुर में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जैसे-जैसे मामले की सूचना मिल रही है, सिख जत्थेबंदियां गांव पहुंचने लगी हैं। ये कह रहे है कि आरोपी को पुलिस के हवाले न करते हुए पंथ ही सजा का फैसला करे, जबकि भारी मात्रा में पहुंची पुलिस इसका विरोध कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस और जत्थेदारियों में तनाव की स्थिति है। तलवार चलने से एक पुलिस कर्मी घायल भी हुआ है।
पंजाब बेदबी केस: जानिए क्या हुआ था अमृतसर में
अमृतसर की घटना को सिखों का अपमान बताया जा रहा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक की उम्र 22 से 25 साल के बीच है। गैर सिख युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पुलिस को पूरे मामले की निंदनीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि इसके पीछे की साजिश का भी पता लगाया जाए, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। जानिए कथित बेअदबी का इस घटना से जुड़ा हर पहलू
अमृतसर बेअदबी केस, जानिए कब क्या हुआ
शनिवार शाम 6 बजे श्री हरिमंदिर साहिब में रहीरस (श्री गुरु ग्रंथ साहिब का शाम पाठ) के दौरान एक युवक मुख्य भवन (सच्चखंड साहिब) के अंदर सजाए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब में पहुंचा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने सुरक्षा के तौर पर ग्रिल लगाई गई है।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद युवक सचखंड साहिब के अंदर पहुंचा और चुपचाप हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। उनके सामने खड़े एक अन्य व्यक्ति जैसे ही सिर झुकाकर आगे बढ़ा, युवक ग्रिल के अंदर कूद गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक अंदर कूदकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की ओर बढ़ा और पास में रखे सिरी साहिब को उठा लिया। इस दौरान उसके पैर रुमाला साहब को लगे। इस पर वहां मौजूद चारों जवानों ने उसे पकड़ लिया। यहां से एसजीपीसी टास्क फोर्स के जवानों ने युवक को सचखंड साहिब से बाहर निकाल कर पीटा और एसजीपीसी कार्यालय ले गए। इसके बाद बाहर मौजूद लोगों ने भी युवक की पिटाई शुरू कर दी। टीवी पर लाइव टेलीकास्ट से घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग एसजीपीसी कार्यालय के पास जमा हो गए। एक चश्मदीद ने बताया कि संगत युवक को कमरा नंबर 50 पर ले गई और उसके सिर पर कई वार किए। उसकी मौत हो गई।
वार्षिक राशिफल 2022 (संबंधित हैडिंग पर क्लिक करें)
मेष राशि वाले नए साल में हनुमानजी को लगाएं लड्डू का भोग, बसरेगी कृपा
वृषभ राशि वालों पर बरसेगा धन, नौकरी में मिलेंगे नए मौके, पढ़िए वार्षिक राशिफल
Golden Temple sacrilege Case 2021, पढ़िए प्रतिक्रियाएं
Alleged sacrilege incident at Golden Temple this evening during Rehraas Sahib. Man jumped over fence near parkash asthan of Guru Granth Sahib.
Video courtesy -Rozana Spokesman
#Amritsar pic.twitter.com/2Xi9S0PrhS
— Arshdeep (@arsh_kaur7) December 18, 2021
I strongly condemn this attempt of sacrilege inside of Darbar Sahib, Amritsar today evening.
The person has been caught, but it is alarming how such an incident can take place inside the premises of Darbar Sahib.#darbarsahib #goldentemple #amritsar pic.twitter.com/BoD4lo5d6S
— Avtar Singh Hit (@avtarsinghhit) December 18, 2021