• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Train List MP: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की यात्रा को सुविधाओं से भर देगी वंदे भारत ट्रेन, पढ़े Route, Schedule व Timing

मध्य भारत के तीन रूट्स पर वर्तमान में वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। वंदे भारत में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास, दो तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहत...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Tue, 13 Aug 2024 02:09:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Aug 2024 08:29:33 AM (IST)
Vande Bharat Train List MP: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की यात्रा को सुविधाओं से भर देगी वंदे भारत ट्रेन, पढ़े Route, Schedule व Timing
देश के करीब 40 रूट्स पर चलाई जा रही वंदे भारत ट्रेन।

HighLights

  1. यात्री सुविधा के लिए अच्‍छा विकल्‍प है वंदे भारत
  2. इंदौर से भोपाल के बीच चलती है वंदे भारत ट्रेन
  3. नागपुर से बिलासपुर के बीच भी हो रहा संचालन

डिजिटल डेस्क, इंदौर (MP-CG Vande Bharat Train)। वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2019 में की थी। यह देश की पहली सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन है। वंदे भारत सामान्य ट्रेन के मुकाबले काफी अलग है। इसके सभी कोच में आधुनिक सुविधाएं जुटाई गई हैं और यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए कई बातों का ध्यान रखा गया है।

वंदे भारत में सफर के लिए यात्रियों को पहले से बुकिंग करवाना पड़ती है। इसमें यात्री दो तरह की कै‍टेगरी में यात्रा कर सकते हैं। इसमें पहली चेयर कार और दूसरी ईसी कैटेगरी शामिल है। इन दोनों का किराया अलग-अलग निर्धारित किया गया है। ईसी कैटेगरी का किराया चेयर कार से अधिक है।


40 रूट पर चल रही वंदे भारत

फिलहाल देश के करीब 40 रूट्स पर वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जिसमें मध्य भारत के भी तीन रूट्स शामिल है। यह ट्रेन भोपाल से जबलपुर, इंदौर से भोपाल और नागपुर से बिलासपुर से चलाई जा रही है। इंदौर से भोपाल के लिए वंदे भारत की शुरुआत पिछले साल की गई थी। यहां आपको उन रूट्स की जानकारी देते हैं, जहां वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है।

naidunia_image

ये हैं वे तीन रूट्स (Vande Bharat Train Route in MP-CG)

रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20173)

यह ट्रेन भोपाल से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर शाम 7:50 बजे जबलपुर पहुंचती है। चार घंटे में यह ट्रेन 569 किमी का सफर तय करती है। मंगलवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं किया जाता।

भोपाल से जबलपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत अक्‍टूबर 2023 में की गई थी। इस ट्रेन में यात्रा के लिए चेयर कार के टिकट का किराया 1055 रुपये और ईसी कैटेगरी के लिए किराया 1880 रुपये है।

naidunia_image

इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस (20991)

यह ट्रेन इंदौर से सुबह 6:10 बजे रवाना होती है और उज्जैन होते हुए 218 किमी का सफर तय कर सुबह 9:10 बजे भोपाल जंक्शन पहुंचती है। वहीं, रात 8:35 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होती है।

इंदौर से भोपाल के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। यात्रियों को एसी चेयर कार के लिए 810 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1510 रुपये चुकाना होंगे।

naidunia_image

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20826)

यह ट्रेन नागपुर से से दोपहर 2.05 बजे रवाना होती है और शाम 7.25 बजे बिलासपुर पहुंचती है। 5 घंटे 20 मिनट के सफर क दौरान यह रायपुर, दुर्ग और गोंदिया से गुजरती है। अभी एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2045 रुपये है, जबकि चेयर कार का किराया 1075 रुपये है।

यह भी पढ़ें: पूर्वी भारत में सफर आसान बना देगी 9 वंदे भारत ट्रेन, यहां देखें Route और Timing

यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में यात्रा के लिए सुविधाओं से भरी है वंदे भारत ट्रेन, जानिए रूट्स और टाइमिंग