• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Rules From 1st October: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

New Rules From 1st October 1 अक्टूबर से विदेश टूर पैकेज महंगा हो जाएगा। 7 लाख रुपए से कम के विदेशी टूर पैकेज पर ग्राहकों को 5 फीसदी TCS (टैक्स कलेक्टे...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 28 Sep 2023 12:39:46 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 Sep 2023 12:43:34 PM (IST)
New Rules From 1st October: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर
अब 1 अक्टूबर से पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और वोटर कार्ड जैसी दस्तावेज बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है।

HighLights

  1. 1 अक्टूबर से वित्तीय मामलों में संबंधित कुछ नए नियम लागू होंगे, वहीं विदेश यात्रा, स्कूल में बच्चों के एडमिशन संबंधित भी नियमों में बदलाव होने वाले हैं।
  2. 1 अक्टूबर से 2000 रुपए के नोट मान्य नहीं होंगे। 2000 रुपए के नोटों से किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं किया जा सकता है।
  3. 30 सितंबर तक सेबी ने डीमैट अकाउंट्स, ट्रेडिंग अकाउंट्स और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है।

New Rules From 1st October। सरकार हर माह की तरह अक्टूबर माह की पहली तारीख से भी कुछ नए नियम लागू करने जा रही है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर हो सकता है। 1 अक्टूबर से वित्तीय मामलों में संबंधित कुछ नए नियम लागू होंगे, वहीं विदेश यात्रा, स्कूल में बच्चों के एडमिशन संबंधित भी नियमों में बदलाव होने वाले हैं। यहां जानें इस बारे में विस्तार से।

2000 रुपए के नोट मान्य नहीं

1 अक्टूबर से 2000 रुपए के नोट मान्य नहीं होंगे। 2000 रुपए के नोटों से किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं किया जा सकता है। आपको बता दें कि 2000 रुपए को नोटों को बदलने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2023 है। अब यह अंतिम तारीख आगे बढ़ने की भी कोई संभावना नहीं है।


डीमैट खातों का नॉमिनेशन

30 सितंबर तक सेबी ने डीमैट अकाउंट्स, ट्रेडिंग अकाउंट्स और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो 1 अक्टूबर से बगैर नॉमिनेशन वाले खातों को फ्रीज कर दिया जाएगा।

naidunia_image

जन्म प्रमाण पत्र को प्रमुखता

केंद्र सरकार जन्म प्रमाण पत्र को अब प्रमुखता देने वाली है। अब 1 अक्टूबर से पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और वोटर कार्ड जैसी दस्तावेज बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है।

7 लाख से टूर पैकेज महंगे

1 अक्टूबर से विदेश टूर पैकेज महंगा हो जाएगा। 7 लाख रुपए से कम के विदेशी टूर पैकेज पर ग्राहकों को 5 फीसदी TCS (टैक्स कलेक्टेड ऐट सोर्स) देना होगा। इसके अलावा 7 लाख रुपए से अधिक के टूर पैकेज पर 20 फीसदी TCS लागू होगा। इसमें विदेश में पढ़ाई करने वालों को विशेष छूट दी गई है।