• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Year 2023 Celebration: नए साल का जश्न मनाने से पहले जान लें अपने शहर की गाइडलाइन, क्या कर सकेंगे, क्या नहीं

New Year 2023 Celebration: मुंबईकर इस साल रात भर पार्टियों का आनंद ले सकते हैं। पढ़िए अपने शहर की गाइडलाइन

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 31 Dec 2022 12:18:09 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Dec 2022 12:25:06 PM (IST)
New Year 2023 Celebration: नए साल का जश्न मनाने से पहले जान लें अपने शहर की गाइडलाइन, क्या कर सकेंगे, क्या नहीं

New Year 2023 Celebration: साल 2022 अब चंद घंटों का मेहमान है। हर कोई गुजरते साल को अलविदा कहने और नए साल का स्वागत करने की तैयारी कर चुका है। ऐसे में विभिन्न शहरों में पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कस ली है। गाइडलाइन जारी कर बताया जा चुका है कि घर से बाहर जश्न मनाने वाले क्या कर सकेंगे और किन बातों की मनाही रहेगी? जश्न कितनी बजे तक मनेगा? जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे और हुड़दंग मचाएंगे, उनके खिलाफ पुलिस क्या सख्ती बरतेगी? यहां पढ़िए सम्पूर्ण गाइडलाइन (New Year Celebration guidelines)

Happy New Year 2023 Celebration guidelines

Delhi: दिल्ली पुलिस ने जश्न मनाने वालों पर नजर रखने के विशेष बंदोबस्त किए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 125 स्थानों की पहचान की है। ट्रैफिक के लिए 18,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया जाएगा। उल्लंघन करने वालों का चालान काटने के लिए एल्कोमीटर का इस्तेमाल किया जाएगा। कनॉट प्लेस में शनिवार रात आठ बजे से यातायात प्रतिबंधित रहेगा।


यहां भी क्लिक करें: नए साल में ट्रैफिक पुलिस ने लगाए 50 चेकिंग प्वाइंट, 40 ब्रीथ एनालाइजर से होगी वाहन चालकाें की चेकिंग

Mumbai: इस वर्ष समारोहों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगाम चौपाटी, जुहू बीच और वर्ली सी लिंक जैसे प्रमुख हॉट स्पॉट पर लोगों को अनुमति है और नए साल की रात का आनंद ले सकते हैं। मुंबईकर इस साल रात भर पार्टियों का आनंद ले सकते हैं। हालांकि टैरेस पार्टियों को 12:30 बजे तक अनुमति दी जाती है, लेकिन नए साल की पूर्व संध्या पर इनडोर पार्टियां सुबह 5 बजे तक जारी रह सकती हैं। यदि ओपन-एयर पार्टियों को समाज से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के साथ-साथ स्थानीय पुलिस स्टेशन से अनुमति लेनी होगी।

Hyderabad: यहां रेस्त्रां मालिकों और इवेंट संचालकों ने अपनी तरफ से कुछ जरूरी नियम बनाए हैं। जैसे पार्टी का हिस्सा बनने वालों के लिए मास्क और सेनेटाइजर अनिवार्य किया गया है। बैठक व्यवस्था ऐसी बनाई गई है कि शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया जा सके। एक रेस्त्रां संचालक ने बताया कि खाने-पीने की चीजें भी मास्क और दस्ताने पहनकर ही दी जाएगी।'

यहां भी क्लिक करें: रात 12:30 बजे के बाद पार्टी करना पड़ेगा भारी, बिलासपुर प्रशासन ने दी गाइडलाइन

Vadodara: गुजरात के वडोदरा शहर में पुलिस की तैयारी पूरी है। एसपी ग्रामीण रोहन आनंद ने बताया, सभी बड़े फार्म हाउस पर सर्वे किया गया है। वाहनों की औचक चैकिंग की जाएगी। रात्रि 10 बजे के बाद तेज संगीत की अनुमति नहीं है। मैं सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने और शराब से दूर रहने की अपील करता हूं। वहीं डीसीपी सिटी ने कहा, 53 नाका प्वाइंट पर चेकिंग की जाएगी। कुछ जगहों को 'नो पार्किंग' और 'नो एंट्री' जोन घोषित किया गया है। ब्रेथ एनालाइजर और एनडीपीएस किट का इस्तेमाल किया जाएगा। महिलाओं को परेशान करते पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जानिए दिल्ली मेट्रो की क्या रहेगी व्यवस्था

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने घोषणा की है कि 31 दिसंबर को भीड़भाड़ कम करने के लिए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9 बजे के बाद बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन के छूटने तक यात्रियों की एंट्री होगी। यात्रियों ने उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने का अनुरोध किया गया है।