PM Modi: देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी, जी20 में बोले पीएम नरेंद्र मोदी
PM Modi Addresses G20: जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत में जीरो टॉलरेंस की सख्त नीति है। देश ने करप ...और पढ़ें
By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 12 Aug 2023 10:19:56 AM (IST)Updated Date: Sat, 12 Aug 2023 10:19:56 AM (IST)
PM Modi Addresses G20HighLights
- पीएम मोदी ने जी20 भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित किया।
- भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति है: प्रधानमंत्री मोदी।
- करप्शन का असर गरीबों पर सबसे ज्यादा पड़ता है: पीएम नरेंद्र मोदी।
नई दिल्ली। PM Modi Addresses G20: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शनिवार) कोलकाता में जी20 भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में करप्शन के खिलाप जीरो टॉलरेंस की सख्त नीति है। भ्रष्टाचार का सबसे ज्यादा प्रभाव गरीबों पर पड़ता है। इसलिए करप्शन से लड़ना हमारी जिम्मेदारी है। हमने आर्थिक भगौड़ों के खिलाफ कानून बनाया है। हमारी लड़ाई जारी है।
विदेशी संपत्तियों की वसूली में मिलेगी मदद
पीएम मोदी ने कहा, 'जी20 जब्ती का उपयोग करके एक उदाहरण स्थापित कर सकते हैं। इससे विदेशी संपत्तियों की वसूली में तेजी लाने में मदद मिलेगी। साथ ही उचित न्यायिक प्रक्रिया के बाद अपराधियों की वापसी और प्रत्यर्पण सुनिश्चित होगा।'
पीएम नरेंद्र मोदी ने जताई खुशी
उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सहयोग पर सहमति बन गई है। इससे अपराधी कानूनी खामियों का फायदा नहीं उठा पाएंगे। पीएम मोदी ने कहा, 'करप्शन संसाधनों के आवंटन को प्रभावित और बाजारों को विकृत करता है।'
बता दें जी20 भ्रष्टाचार निरोधी मंत्रिस्तरीय की अध्यक्षता लोक शिकायक और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने की। यह जी20 की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक होगी। इससे पहले भ्रष्टाचार निरोधी वर्किंग ग्रुप की बैठक 9 से 11 अगस्त तक कोलकाता में हुई थी। बैठक में जी20 सदस्यों, 10 आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।