• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली और लखनऊ के शहजादे 4 जून को EVM पर ठीकरा फोड़ेंगे, श्रावस्ती में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Narendra Modi in Shravasti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपका ये प्यार और उत्साह साफ बता रहा है कि सपा-कांग्रेस का इंडी गठबंधन ध्वस्त हो चुक...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 22 May 2024 03:05:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 May 2024 03:21:28 PM (IST)
दिल्ली और लखनऊ के शहजादे 4 जून को EVM पर ठीकरा फोड़ेंगे, श्रावस्ती में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
श्रावस्ती में जनता को संबोधित करते पीएम मोदी। (फोटो- बीजेपी एक्स हैंडल)

HighLights

  1. श्रावस्ती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया जनता को संबोधित।
  2. सपा-कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना।

डिजिटल डेस्क, श्रावस्ती। PM Narendra Modi in Shravasti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपका ये प्यार और उत्साह साफ बता रहा है कि सपा-कांग्रेस का इंडी गठबंधन ध्वस्त हो चुका है। पूरा देश एक ही बात कह रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार। प्रधानमंत्री ने कहा, 'दिल्ली और लखनऊ के शहजादे 4 जून को ईवीएम पर ठीकरा फोडेंगे। यूपी की जनता ने दोनों पार्टियों को सिरे से खारिज कर दिया है।'

लोगों को लाने का देते हैं कॉन्ट्रैक्ट

उन्होंने कहा कि मंगलवार को मैंने एक वीडियो देखा। जिसमें लोग भाग-भाग कर मंच पर चढ़ रहे थे, तो मैंने पूछा भाई ये हुड़दंग क्यों चल रहा है। तो उन्होंने बताया कि सपा-कांग्रेस वाले रैली में लोगों को लाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट देते हैं। प्रति व्यक्ति पैसे देते हैं, लेकिन इन्होंने रकम दी नहीं, तो लोग मंच पर चढ़ गए। प्रधानमंत्री ने कहा, 'जिस पार्टी का ये हाल है, वो जनता का भला कैसे कर सकती है।'


मोदी को रोकने के लिए एक हो गए

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 60 वर्ष तक कुछ नहीं किया, वो मोदी को रोकने के लिए एक साथ हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की जोड़ी लॉन्च हुई है। वहीं पुरानी पिक्चर, पुराने रोल और पुराने डायलॉग। इलेक्शन खत्म होने वाला है, लेकिन एक भी नई बात नहीं कहीं।

इंडी गठबंधन कैंसर से बुरी बीमारी

पीएम मोदी ने कहा, 'इंडी गठबंधन में कैंसर से बुरी बीमारियां हैं। ये पूरे देश को तबाह कर देंगे। ये तीनों बीमारियां सांप्रदायिक, जातिवादी और परिवारवादी कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक बन सकती है।' उन्होंने आगे कहा कि आरक्षण छीनने का कर्नाटक मॉडल देश में लागू नहीं होगा।