• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nari Shakti Sammelan: इंडी गठबंधन की मानसिकता महिला विरोधी है, नारी शक्ति सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

Nari Shakti Sammelan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले महिलाओं को आरक्षण देने का विरोध करते हैं। इनकी सरकार आती ही महिलाओं का जीन ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 21 May 2024 06:47:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 May 2024 07:01:56 PM (IST)
Nari Shakti Sammelan: इंडी गठबंधन की मानसिकता महिला विरोधी है, नारी शक्ति सम्मेलन में बोले पीएम मोदी
नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते पीएम मोदी।

डिजिटल डेस्क, वाराणसी। Nari Shakti Sammelan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी में नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब मैंने काशी का नामांकन अपनी मां के बिना किया है। मां गंगा ही मेरी माता है। मैंने इसलिए कहा था कि मां गंगा ने मुझे काशी बुलाया था, अब मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है। उन्होंने कहा, 'इंडी गठबंधन वाले महिलाओं को आरक्षण देने का विरोध करते हैं। जहां इनकी सरकार आती है, वहां औरतों का जीना दुभर हो जाता है।'

योगी सरकार वह हाल करेगी जो सोचा नहीं होगा

पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी के लोग यूपी-बिहार के जंगलराज से परिचित हैं। बेटियों को पढ़ाई छोड़कर घर बैठना पड़ता था। उन्होंने कहा, 'सपा वाले बेशर्मी से कहते थे कि लड़कों से गलती हो जाती है। आज समाजवादी पार्टी के लड़के गलती करें। योगी आदित्यनाथ की सरकार उनका वह हाल करेगी जो उन्होंने सोचा नहीं होगा।'


#WATCH | Uttar Pradesh: Addresses 'Nari Shakti Samvad' programme in Varanasi, Prime Minister Narendra Modi says, "Leaders of the INDI alliance openly say that they will destroy the energy in Hindus, but after June 4, Modi government will make your 'shakti' as 'maha shakti'...I am… pic.twitter.com/m1HC2ufqL2

— ANI (@ANI) May 21, 2024

महिलाओं को उपेक्षा और असुरक्षा दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में पहली बार सरकार की नीतियों और निर्णय से माताएं व बहनें केंद्र में आई हैं। जब घर आपके बिना नहीं चलता तो देश आपके बिना कैसे चलेगा। यह 60 सालों तक सरकार को समझ नहीं आई। कांग्रेस-सपा की सरकारों ने महिलाओं को उपेक्षा और असुरक्षा दी है।

उन्होंने कहा, 'इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं हिंदुओं में जो शक्ति है, उसका विनाश करेंगे। 4 जून के बाद मोदी सरकार महिलाओं शक्ति को महाशक्ति बनाकर रहेगी।'