_20261031_155227_m.webp)
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियों को परवान चढ़ाना शुरू कर दिया। इसी क्रम में पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 40 प्रत्याशियों का नाम शामिल है।
खास बात यह है कि, इस लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम शामिल नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पत्रकार वार्ता कर प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है।
चुनाव समिति की बैठक में लगी मुहर
इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई थी। पहली लिस्ट जारी होने के बाद यह अनुमान सही साबित हो रहा है कि पंजाब में 30 से 40 विधायकों के टिकट काटे जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं शामिल
पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम शामिल नहीं है। हालांकि, ऐसा कतई नहीं है कि कैबिनेट मत्रियों को टिकट नहीं मिलेगा। पार्टी दूसरी लिस्ट में घोषणा कर सकती है। पहली सूची में ऐसे नामों की घोषणा की गई जो अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
यह भी पढ़ें- Weather Update: ग्वालियर में 'अर्णब' का असर, अब तक 6.1 मिमी बारिश दर्ज; 7.8 डिग्री गिरा तापमान
क्र. सं. विधानसभा विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
1 7 बटाला अमनशेर सिंह (शेरी कलसी)
2 11 अजनाला कुलदीप सिंह धालीवाल
3 19 अमृतसर दक्षिण डॉक्टर इंदरबीर सिंह निज्जर
4 21 तरनतारन हरमीत सिंह संधू
5 22 खेमकरण सरवन सिंह धुन
6 31 नकोदर इंद्रजीत कौर मान
7 33 करतारपुर बलकार सिंह
8 40 दसूया करमबीर सिंह घुम्मन
9 41 उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल
10 43 होशियारपुर ब्रह्म शंकर शर्मा (जिम्पा)
11 44 चब्बेवाल इशांक कुमार चब्बेवाल
12 45 गढ़शंकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी
13 48 बलाचौर संतोष कटारिया
14 50 रूपनगर दिनेश चड्ढा
15 53 एसएएस नगर कुलवंत सिंह
16 55 फतेहगढ़ साहिब लखबीर सिंह राय
17 56 अमलोह गुरिंदर सिंह गैरी वडिंग
18 58 समराला जगतार सिंह दियालपुरा
19 60 लुधियाना पूर्व दलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला)
20 62 आतम नगर कुलवंत सिंह सिद्धू
21 63 लुधियाना सेंट्रल अशोक पराशर पप्पी
22 64 लुधियाना पश्चिम संजीव अरोड़ा
23 65 लुधियाना उत्तर चौधरी मदन लाल बग्गा
24 67 पायल मनविंदर सिंह ग्यासपुरा
25 71 निहाल सिंह मनजीत सिंह बिलासपुर
26 72 बाघा पुराना अमृतपाल सिंह सुखानंद
27 73 मोगा अमनदीप कौर अरोड़ा
28 74 धर्मकोट दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस
29 79 जलालाबाद जगदीप कंबोज गोल्डी
30 80 फाजिल्का नरिंदरपाल सिंह सवना
31 86 मुक्तसर जगदीप सिंह काका बराड़
32 88 कोटकपूरा कुलतार सिंह संधवां
33 89 जैतो अमोलक सिंह
34 94 तलवंडी साबो बलजिंदर कौर
35 97 सरदुलगढ़ गुरप्रीत सिंह बनावाली
36 102 भदौड़ लाभ सिंह उगोके
37 104 महल कलां कुलवंत सिंह पंडोरी
38 106 अमरगढ़ जसवंत सिंह गज्जनमाजरा
39 107 धूरी भगवंत मान
40 115 पटियाला अजितपाल सिंह कोहली
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव