_20261031_152332_m.webp)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला एक नवंबर रविवार को खेला जाएगा। चौथे मुकाबले में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इसी के साथ भारत की जीत का चला आ रहा सिलसिला टूट गया।
अब एक बार फिर से दोनों टीमें रविवार को आमने-सामने होंगी। यह टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला होगा। भारत इसे जीतकर सीरीज का 4-1 से अंत करना चाहेगा तो वहीं न्यूजीलैंड इस मैच को जीतकर सीरीज का सकारात्मक समापन करना चाहेगी।
बता दें कि, ऑकलैंड में खेले गए चौथे मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई थी और टीम की बल्लेबाजी भी पूरी तरह से फेल हो गई थी। ऐसे में आखिरी मैच में जीत का दांव खेलने के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर प्लेइंग-11 में बदलाव कर दें तो हैरानी की बात नहीं होगी।
शिवम दुबे को मिलेगा मौका
मध्यक्रम के बल्लेबाज सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में नहीं खेले थे और उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला था। चौथे मैच में किशन की वापसी हो गई और वैभव को बाहर बैठना पड़ा। अब एक और बदलाव देखने को मिल सकता है। टीम में शिवम दुबे की वापसी हो सकती है। वह सीरीज का एक भी मैच नहीं खेले हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ 4th T20: 40 हजार दर्शकों के सामने कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला, यहां जान लीजिए सबकुछ
कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम की बल्लेबाजी मजबूत करने के लिए शिवम दुबे को मौका दिया जाएगा। नीतीश कुमार रेड्डी को बाहर किया जा सकता है। गेंद को हिट करने में दुबे रेड्डी से बेहतर है इसलिए टीम में उनकी वापसी आसान लग रही है। वह गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन...
श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नमन धीर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: ऑकलैंड टी-20 में भारत की शर्मनाक हार, 40 हजार दर्शकों के सामने फिलिप्स और ब्रेसवेल का धमाल